फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत के बाद सलमान संग काम कर चुकीं इस अभिनेत्री का बयान, कहा- 'मुझे भी इंडस्ट्री में परेशान किया गया'

Thu, 18 Jun 2020 11:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 18 Jun 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
After Sushant Singh Rajput Death Ayesha Takia opens up about bulling in film industry
आयशा टाकिया सलमान के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। सभी सेलिब्रिटी अब मानसिक स्वास्थ्य या इसकी जागरूकता के बारे में बात कर रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो इंडस्ट्री में मौजूद भाई भतीजावाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। रवीना टंडन से लेकर कंगना रनौत तक सभी ने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया है।

After Sushant Singh Rajput Death Ayesha Takia opens up about bulling in film industry
आयशा टाकिया

फिल्मों से दूर हो चुकीं आयशा टाकिया ने भी एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी है। आयशा ने लिखा है, 'ट्रोलिंग और काम की जगह बुलिंग के मेरे अपने अनुभव रहे हैं। मैं इस पर खुलकर अपनी बात रखना चाहती हूं और चाहती हूं कि अगर कोई आपको नीचा दिखाने का प्रयास करता है, तो उसका विरोध करें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Having personally been through many incidents of trolling and workplace bullying...I wish to spread the word about this and I want you to speak up please if someone is making you feel less , small or worthless. Please know that you are incredible and unique. You are meant to be here and fight for what you deserve. You are bright and different, you must not let them win. Pls speak to someone. Reach out. Keep a diary or talk online about anyone pulling you down, don’t take shit! I know this is easier to say than do but you have to, you need to, you will find some one to listen. We need this world to be a kind place for our future generations and for their sake we must make sure that love and kindness lead the way. Pls be nice to people, be kind and sensitive because you have no idea how fragile or what hardship someone is going through.

A post shared by Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia) on

After Sushant Singh Rajput Death Ayesha Takia opens up about bulling in film industry
आयशा टाकिया

आयशा आगे लिखती हैं, 'किसी से बात करें। डायरी पर अपनी बात लिखें लेकिन किसी को खुद पर हावी न होने दें। इन बकवासों को सहन न करें। मुझे पता है कि यह सब कुछ कहना आसान है, लेकिन आपको ऐसा करना होगा, आपको ऐसा करने की जरूरत है, कोई न कोई आपकी जरूर सुनेगा। लोगों संग अच्छा बर्ताव करें, क्योंकि कौन किस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, इसका अंदाजा आपको नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
After Sushant Singh Rajput Death Ayesha Takia opens up about bulling in film industry
Ayesha Takia Azmi - फोटो : amar ujala

आयशा टाकिया की पहली फिल्म थी 'टार्जन द वंडर कार', जो उनके लिए कोई बड़ा वंडर नहीं कर पाई। लेकिन दूसरी फिल्म 'वांटेड' से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में आयशा, सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आईं थीं। आयशा टाकिया बचपन से ही परदे पर दिखती रही हैं। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनके करियर को वो मुकाम हासिल नहीं हो पाया जिसके लिए हर एक्ट्रेस तरसती है।

विज्ञापन
After Sushant Singh Rajput Death Ayesha Takia opens up about bulling in film industry
सलमान खान और पति फरहान के साथ आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी मासूमियत के लिए मशहूर आयशा टाकिया की शादी फरहान आजमी से हुई है। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी आयशा टाकिया के ससुर हैं। वहीं आयशा के पति फरहान रेस्तरां के कारोबार में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed