फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी के बाद बिजली का बिल देखकर हैरान हुए ये निर्देशक, बताया चार महीने से उस घर नहीं गया

Sat, 11 Jul 2020 06:23 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 11 Jul 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
after Taapsee Pannu huma qureshi renuka shahane now hansal mehta Complains Electricity Bill
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में बॉलीवुड सितारे बिजली के बिल से परेशान नजर आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी, रेणुका शहाणे, नेहा धूपिया, पुलकित सम्राट सहित कई सितारों ने भारी भरकम बिजली के बिल को लेकर शिकायत की। इस कड़ी में अब निर्देशक हंसल मेहता का भी नाम जुड़ गया है।

after Taapsee Pannu huma qureshi renuka shahane now hansal mehta Complains Electricity Bill
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ने ट्वीट कर बताया कि उनके घर के बिजली का बिल 18 हजार रुपये आया है। हंसल मेहता ने लिखा कि 'मेरा बिजली का बिल 18,030 रुपये आया है। जबकि मैं पिछले चार महीने से मुंबई वाले घर में नहीं गया हूं। क्या माजरा है?'

after Taapsee Pannu huma qureshi renuka shahane now hansal mehta Complains Electricity Bill
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और बेबाक तरीके से हर मुद्दे पर राय रखते हैं। हंसल मेहता के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि उनके यहां भी बिजली का बढ़ा हुआ बिल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
after Taapsee Pannu huma qureshi renuka shahane now hansal mehta Complains Electricity Bill
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि इससे पहले अरशद वारसी ने एक लाख रुपये से अधिक बिजली का बिल आने पर एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'मुझे अपना बिजली का बिल भरने के लिए अपनी बनाई पेंटिंग्स और फिर बाद में किडनी बेचनी पड़ेगी।'

विज्ञापन
after Taapsee Pannu huma qureshi renuka shahane now hansal mehta Complains Electricity Bill
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं तापसी पन्नू के घर का बिजली का बिल 36 हजार रुपये आया। ट्विटर पर बिल की कॉपी साझा करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा था, 'तीन महीने ही लॉकडाउन के हुए हैं और मैं यह सोच रही हूं कि ऐसे कौन से उपकरण मैंने इस्तेमाल कर लिए या खरीदे हैं कि इतना बढ़ा हुआ बिल आ रहा है। आप किस तरह बिजली का बिल बना रहे हैं?'

नेपाल के समर्थन में बयान देकर ट्रोल हुईं इस अभिनेत्री ने साझा की थ्रोबैक तस्वीर, दोस्तों के साथ कर रहीं एंजॉय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed