{"_id":"5f099f768ebc3e63aa7c9e19","slug":"manisha-koirala-share-a-throwback-photo-with-friends-after-nepal-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेपाल के समर्थन में बयान देकर ट्रोल हुईं इस अभिनेत्री ने साझा की थ्रोबैक तस्वीर, दोस्तों के साथ करती दिखीं एन्जॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेपाल के समर्थन में बयान देकर ट्रोल हुईं इस अभिनेत्री ने साझा की थ्रोबैक तस्वीर, दोस्तों के साथ करती दिखीं एन्जॉय
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री मनीषा कोइराला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हालांकि वो बड़े पर्दे पर कम दिखती हैं। सोशल मीडिया के जरिए मनीषा अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं। अब मनीषा ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है।
2 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में मनीषा काफी यंग नजर आ रही हैं। साथ ही उनके कुछ दोस्त भी हैं और वो उनके साथ एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान मनीषा ने हल्के मरून रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। दोस्तों के ग्रुप के बीच वो बीच मेंं बैठी हैं।
3 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर साझा की गई इस तस्वीर के साथ मनीषा कोइराला ने कैप्शन में लिखा- 'दोस्ती... जो जीवन भर रहती है।' साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी बनाया है।
मनीषा कोइराला हाल ही में उस समय चर्चा में आईं जब भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद को लेकर नेपाल का समर्थन किया और अपना पक्ष रखा। मनीषा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्षेत्रीय संप्रभुता, राजनीतिक संप्रभुता और आर्थिक संप्रभुता एक संप्रभुत राज्य के बराबर होते है। आइए इस पर विचार करें।' इस ट्वीट के बाद मनीषा को ट्रोल किया जाने लगा जिसके बाद उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि 'मेरा दिल से एक अनुरोध है कि प्लीज आप आक्रामक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल मत करिए। हम इस परिस्थिति में एक दूसरे के साथ हैं। हमारी सरकारें इस मुद्दे का समाधान कर लेंगी। इस दौरान हम सभ्य बर्ताव कर सकते हैं। मैं पूरी तरह से आशान्वित हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मनीषा मूल रूप से नेपाल की हैं हालांकि उनका बचपन उत्तर प्रदेश में बीता है। मनीषा कोइराला के परदादा नेपाल के बड़े बिजनेसमैन थे। वहीं मनीषा के दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनके पिता प्रकाश कोइराला नेपाल सरकार में मंत्री रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।