फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप ने इस एक्ट्रेस को बताया था दिमागी तौर पर बीमार, अब तनुश्री का साथ देने पर भड़कींं

Mon, 01 Oct 2018 09:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
after Tanushree Dutta support by Anurag Kashyap, actress Payal Rohatgi expressed her anger on him
बॉलीवुड की अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों खुद पर हुए यौन उत्पीड़न के खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया के सामने आते हुए तनुश्री दत्ता ने कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। वहीं साल 2015 में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी ऐसा ही कुछ किया। तनुश्री दत्ता के इस खुलासे के बात उनके समर्थन में कई कलाकार भी खड़े नजर आ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ने अपने ऊपर हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा करते हुए निर्देशक अनुराग कश्यप को आड़े हाथ लिया है। 
after Tanushree Dutta support by Anurag Kashyap, actress Payal Rohatgi expressed her anger on him
बता दें कि तनुश्री दत्ता के समर्थन में खड़े होने वाले सितारों की लिस्ट में अनुराग कश्यप का भी नाम है। वहीं अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी खुद पर हुए यौन उत्पीड़न पर एक बार फिर से खुलकर बोली हैं। साथ ही अनुराग कश्यप पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि साल 2011 में फिल्म 'शंघाई' में एक रोल के ऑडिशन के दौरान निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। 
after Tanushree Dutta support by Anurag Kashyap, actress Payal Rohatgi expressed her anger on him
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पायल रोहतगी ने यह भी कहा कि उस समय जब उन्होंने दिबाकर बनर्जी पर आरोप लगाए तो फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद कई लोगों ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया। पायल ने अनुराग कश्यप को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब दिबाकर बनर्जी ने उनके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की तो अनुराग कश्यप ने पायल को दिमागी तौर पर बीमार बता दिया था। और अब विवेक अग्निहोत्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं तो अनुराग कश्यप तनुश्री दत्ता के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
after Tanushree Dutta support by Anurag Kashyap, actress Payal Rohatgi expressed her anger on him
पायल रोहतगी यहीं नहीं रुकीं, हाल ही में केरल की एक नन के साथ हुए रेप के द्वारा अपनी बात को रखते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भारत में नारीवाद एक झूठा जुमला है। कुल लोग रेप पीड़िता के समर्थन में प्रदर्शन करते हैं तो कुछ नारीवादी सोच रखने वाले एक नन के रेप पर एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। हॉलीवुड इंडस्ट्री में  #MeToo अभियान की तरह बॉलीवुड में भी ऐसा अभियान चलना चाहिए। ताकि यहां भी कई लोगों के खुलासे हो सकें। 
 
विज्ञापन
after Tanushree Dutta support by Anurag Kashyap, actress Payal Rohatgi expressed her anger on him
आपको बता दें कि पायल रोहतगी '36 चाइना टाउन' और 'ढोल' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। लेकिन तनुश्री दत्ता की तरह वह भी लंबे समय तक बड़े परदे से दूर हैं। तनुश्री दत्ता ने हाल ही में आरोप लगाया कि साल 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की साथ ही साल 2015 में फिल्म 'चॉकलेट' के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने भी उनके साथ ऐसा ही कुछ करने की कोशिश की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed