फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinod Dua Death: पिता विनोद दुआ के निधन पर झलका बेटी मल्लिका का दर्द, भावुक पोस्ट में लिखी यह बात

Sat, 04 Dec 2021 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 04 Dec 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
After the death of Vinod Dua daughter Mallika Dua wrote in an emotional post on instagram and share a picture
विनोद दुआ, मल्लिका दुआ - फोटो : सोशल मीडिया

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 67 साल की उम्र में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, उनका निधन शनिवार को दोपहर साढ़े चार बजे हुआ। विनोद दुआ के साथ भारतीय पत्रकारिता के एक युग का भी अंत हो गया। उन्होंने दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे कई समाचार चैनलों को अपनी सेवाएं दी हैं। ऐसे में कई हस्तियां सोशल मीडिया पर उन्हें याद करती नजर आ रही हैं।


 
विनोद दुआ के निधन के बाद उनकी बेटी मल्लिका ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मल्लिका दुआ ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘आपके जैसा दूसरा कभी नहीं होगा। मेरे पहले और सबसे अच्छे दोस्त। मेरे पापाजी।’

After the death of Vinod Dua daughter Mallika Dua wrote in an emotional post on instagram and share a picture
विनोद दुआ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे मल्लिका ने लिखा, ‘बहुत कम लोग इतना बड़ा और गौरवशाली जीवन जीते हैं जितना आपने जिया है। आप हमेशा अच्छे समय और चुनौती के लिए तैयार रहे हैं। एक अच्छी लड़ाई पसंद आई है। अपने बच्चों के लिए हमेशा वहां रहे हैं। एक स्व-निर्मित, शेर-दिल जो अपनी अंतिम सांस तक दहाड़ते रहें। आपको किसी बात का डर नहीं था, कम से कम मौत का। दुनिया के सबसे अच्छे पिता होने के लिए धन्यवाद। मुझे यकीन है कि आप और मां रोटी कबाब खा रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं कि मल्लिका इतना क्यों लड़ती है और सब कैसे मैनेज करेगी।'

After the death of Vinod Dua daughter Mallika Dua wrote in an emotional post on instagram and share a picture
विनोद दुआ - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट में मल्लिका ने अपने पिता को सबसे साहसी, बेपरवाह, दयालु और मजाकिया आदमी भी बताया। मल्लिका ने आगे लिखा कि नबी करीम में पैदा हुआ एक साधारण लड़का जिसने अंत तक पराक्रम और ऊंची पर जिया और जीता। पद्मश्री विनोद दुआ। सबसे कमजोर होने पर भी आपने भारतीय पत्रकारिता को एक ऐतिहासिक निर्णय दिया। किसी भी पत्रकार पर अचानक से देशद्रोह का मुकदमा नहीं चलाया जाएगा क्योंकि विनोद दुआ ने उनके लिए वह लड़ाई लड़ी, जैसा कि उन्होंने हमेशा किया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
After the death of Vinod Dua daughter Mallika Dua wrote in an emotional post on instagram and share a picture
विनोद दुआ - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन ने आगे लिखा, 'स्वर्ग कमबख्त भाग्यशाली है, क्योंकि उसमें मेरा पूरा जीवन है। हम कभी भय और शोक में नहीं रहेंगे। हम गर्व के साथ रहेंगे। क्योंकि हमें असाधारण माता-पिता मिले। मैं किसी भी चीज के लिए अपने भाग्या का सौदा नहीं करूंगी। इसने मुझे विनोद और चिन्ना दिया। कोई डबल लकी नहीं होता। बहुत उम्दा।'

विज्ञापन
After the death of Vinod Dua daughter Mallika Dua wrote in an emotional post on instagram and share a picture
विनोद दुआ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ मशहूर कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर आती रहती हैं। हालांकि, विनोद दुआ ने हमेशा अपनी बेटी का सपोर्ट किया है लेकिन अब वही उसे अकेला छोड़कर चले गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed