फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद होगी इसके सीक्वल की घोषणा! मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

Mon, 15 May 2023 02:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 15 May 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
after the hit of the kerala story director sudipto sen talked about its sequel said said i have many stories
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। इतने विवादों के बावजूद फिल्म की कमाई में कोई असर नहीं पड़ रहा है। जबकि कई राज्यों ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया है। अभी भी कुछ लोग इस फिल्म के विपक्ष में बात कर रहे हैं तो वहीं बहुत से लोग द केरल स्टोरी के पक्ष में हैं। इन सबके बीच द केरल स्टोरी पर डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने नया अपडेट दिया है।

after the hit of the kerala story director sudipto sen talked about its sequel said said i have many stories
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

द केरल स्टोरी ने 10वें दिन तक करीब 135 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बहुत जल्द यह फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही है। अदा शर्मा की फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रेस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर नया बयान दिया है। सुदीप्तो सेन ने द केरल स्टोरी के सीक्वल पर बात की है। सुदीप्तो सेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में खुलासा किया है।


इसे भी पढ़ें- Atul Kulkarni: 'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता पर अतुल कुलकर्णी ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
 
after the hit of the kerala story director sudipto sen talked about its sequel said said i have many stories
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुदीप्तो सेन ने कहा कि उनके पास ऐसी कई कहानियां हैं, जिसे वह लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'द केरल स्टोरी को तारीफ मिलने के बाद आराम नहीं करना नहीं चाहता हूं। मैने इस फिल्म पर सात साल तक काम किय है, मुझे पहले से पता था यह फिल्म हिट होगी।' डायरेक्टर के इस बयान के सामने आने के बाद द केरल स्टोरी के सीक्वल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
after the hit of the kerala story director sudipto sen talked about its sequel said said i have many stories
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि द केरल स्टोरी वह फिल्म है जो इस वक्त द कश्मीर फाइल्स की तरह चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के निर्माता सुदीप्तो सेन ने इसकी ऐसी कहानी बयां की है, जिसको देखने के बाद रूह कांप जाएगी। इस फिल्म में लव जिहाद और धर्मांतरण जैसा गंभीर मुद्दा भी उठाया गया है। यह फिल्म हॉस्टल में रहने वाली उन युवतियों की कहानी है जिनको लव जिहाद में फंसाने के बाद सीरिया भेज दिया है और वहां से उनकी वापसी की कोई राह नहीं है।

विज्ञापन
after the hit of the kerala story director sudipto sen talked about its sequel said said i have many stories
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब से द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से यह विवादों में घिर गई है। ट्रेलर में इस बात का दावा किया गया था कि केरल की रहने वाली 32,000 हिंदू और क्रिश्चियन लड़कियों का ब्रेनवॉश करने के बाद उनको लव जिहाद में फंसाया गया और सीरिया भेज दिया गया, जहां उनके साथ ऐसी-ऐसी घटनाएं हुईं जो झकझोर कर रख देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed