{"_id":"6573c733478c177dd10af108","slug":"after-the-success-of-animal-bobby-deol-is-famous-in-south-industry-also-he-will-play-villain-role-in-nbk-109-2023-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: ‘एनिमल’ की सफलता के बाद साउथ में भी बॉबी देओल के नाम का डंका, इस सुपरस्टार की फिल्म में बने विलेन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bobby Deol: ‘एनिमल’ की सफलता के बाद साउथ में भी बॉबी देओल के नाम का डंका, इस सुपरस्टार की फिल्म में बने विलेन
अभिनेता बॉबी देओल ने फिल्म 'एनिमल' में बिना कोई डायलॉग बोले ऐसी जबरदस्त परफार्मेंस दी है कि उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म 'एनिमल' में काम करने के बाद अभिनेता बॉबी देओल को साउथ सिनेमा के एक और दिग्गज निर्देशक रविंद्र बॉबी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एनबीके 109' में भी दमदार भूमिका निभाने का मौका मिला है।
बॉबी देओल की फिल्म ‘पेंट हाउस’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'एनबीके 109' साउथ सिनेमा स्टार नंदमुरी बालकृष्ण के करियर की 109वीं फिल्म है। इसलिए इस फिल्म का अस्थाई रूप से शीर्षक 'एनबीके 109' रखा गया है। ‘एनिमल' की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब बॉबी देओल साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण को इस फिल्म में जबरदस्त टक्कर देते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में बॉबी देओल का काफी अहम किरदार होगा।
3 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'एनिमल' से बॉबी देओल ने सिनेमाघरों में एक लंबे समय के बाद दमदार वापसी की है। इस फिल्म में भले ही बॉबी देओल का छोटा और बिना डायलॉग के किरदार है। लेकिन अपनी इस भूमिका से बॉबी देओल ने दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। उनके करियर के लिए यह फिल्म संजीवनी साबित हुई है। हर तरफ उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।
अभिनेता बॉबी देओल के अलावा इस फिल्म में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी एक खास किरदार निभाने जा रही हैं। उर्वशी रौतेला इस फिल्म से पहले साउथ इंडस्ट्री में अभिनेता चिरंजीवी और रवि तेजा की फिल्म 'वाल्टर वीरैया' के एक गाने में अपनी झलक दिखा चुकी हैं, वहीं तमिल में उन्होंने फिल्म 'द लीजेंड' से साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।