फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 अफेयर के बाद नेहा धूपिया ने रचा ली थी अंगद बेदी से गुपचुप शादी, अब फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम

Tue, 27 Aug 2019 03:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 27 Aug 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
After three affairs Neha Dhupia married to Angad bedi Now She is Doing this
Neha Dhupia - फोटो : social media

साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नेहा धूपिया का आज जन्मदिन है। नेहा आज 39 साल की हो गई हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काफी बोल्ड रोल किए। हालांकि उन्हें फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिली। फिल्म 'जूली' के बोल्ड किरदार के लिए नेहा धूपिया को आलोचना का भी सामना करना पड़ा। नेहा ने अंगद बेदी से 10 मई 2018 को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था। हालांकि अंगद बेदी ने नेहा को बहुत पहले प्रपोज किया था लेकिन तब नेहा किसी और के प्यार में दीवानी थीं और उन्होंने अंगद के प्यार को ठुकरा दिया था। बता दें शादी से पहले नेहा के अफेयर्स के चर्चे बड़े मशहूर रहे हैं।

After three affairs Neha Dhupia married to Angad bedi Now She is Doing this
ऋत्विक भट्टाचार्य के साथ नेहा धूपिया
नेहा का युवराज सिंह, स्क्वैश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचार्य से अफेयर चर्चा में रहा। ऋत्विक के साथ तो नेहा धूपिया का करीब 10 साल तक रिलेशन चला। ये दोनों अक्सर ही एक दूसरे के साथ देखे जाते थे, लेकिन अचानक से 2010 में इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ने ब्रेकअप की वजह कभी नहीं बताई।
 
After three affairs Neha Dhupia married to Angad bedi Now She is Doing this
युवराज सिंह और नेहा धूपिया
इसके बाद नेहा का नाम जुड़ा युवराज सिंह के साथ। दोनों का अफेयर काफी चर्चा में रहा। साल 2014 से दोनों साथ देखे जाने लगे। कई पार्टियों और इवेंट्स में उन्हें साथ देखा जाने लगा इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में नेहा ने इसका खंडन किया। इसके बाद नेहा का नाम जुड़ा जेम्स सिल्वेस्टर से। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और करीब 3 साल डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस रिलेशनशिप के ब्रेक होने को लेकर कहा गया था कि इनके बीच ये लॉन्ग डिस्टेंस ही मुख्य वजह थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
After three affairs Neha Dhupia married to Angad bedi Now She is Doing this
Neha Dhupia and Angad along with baby - फोटो : instagram
नेहा धूपिया ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। वह बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस के रूप में पहचानी गईं। नेहा ने कयामत, जूली और शीशा जैसी कई फिल्मों में बेहतर काम किया है। आखिरकार 10 मई को एक्ट्रेस ने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली। नेहा ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला बताया। दोनों की एक बेटी भी है।


ये भी पढ़ेंलता मंगेशकर के बाद रानू मंडल ने अब दी अनुराधा पौडवाल के गाने को आवाज, वायरल हो रहा ये वीडियो
विज्ञापन
After three affairs Neha Dhupia married to Angad bedi Now She is Doing this
Neha Dhupia and Vidya Balan - फोटो : Social Media

फिल्मों से दूर नेहा धूपिया इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। नेहा हिंदी, पंजाबी, तेलगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के लिए साल 2018 में नेहा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा गया। नेहा (Neha Dhupia) सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं, हाल ही में उन्होंने स्तनपान को लेकर काफी लंबा-चौड़ा पोस्ट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed