'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) कर्मवीर एपिसोड में आई थीं। अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान सोनाक्षी से रामायण से जुड़ा सवाल पूछा। सोनाक्षी ने एक आसान से सवाल का जवाब देने के लिए लाइफ लाइन इस्तेमाल की जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। वहीं अब सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह मालदीव में पानी के अंदर नजर आईं।
KBC 11 के सवाल पर ट्रोल होने के बाद मालदीव पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, फोटो शेयर कर अब पूछा ये सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में सोनाक्षी स्वीमिंग पूल में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सोनाक्षी का नाश्ता पानी के ऊपर एक ट्रे में रखा हुआ है। सोनाक्षी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक कैप्शन भी लिखा। सोनाक्षी ने लिखा- 'मेरा नाश्ता तैरता है और आपका?' इस तस्वीर में सोनाक्षी स्वीमिंग पूल में आराम से नाश्ता करती हुई दिखाई दे रही हैं।
My breakfast floats, what about yours? 😜 @jumeirahvittaveli #jumeirahvittaveli #everythingcloser
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
'केबीसी 11' में सोनाक्षी से पूछा गया था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? सोनाक्षी ने इस सवाल के जवाब के लिए एक्सपर्ट एडवाइज लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया था। सोनाक्षी के यह करते ही वह ट्रोल हो गईं। यहां तक कि मीम्स बनाकर उनका मजाक भी उड़ाया गया। सोनाक्षी सिन्हा को इस वजह से भी ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि उनके परिवार के सदस्यों के नाम 'रामायण' से प्रेरित हैं। सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न तो वहीं उनके सगे भाइयों का नाम लव-कुश है। हालांकि ट्रोल होने के बाद सोनाक्षी ने बयान भी दिया।
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया था- 'डियर जागे हुए ट्रोलर्स। मुझे पाइथागोरस थ्योरम, मर्चेंट ऑफ वेनिस, पीरियोडिक टेबल, क्रोनोलॉजी ऑफ द मुगल डायनेस्टी, और क्या क्या याद नहीं..वो भी याद नहीं। अगर आपके पास कोई और काम नहीं है और इतना समय है तो यह सब भी मीम्स बनाओ ना। मुझे मीम्स बहुत पसंद हैं।' वहीं अब इस मामले पर यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने रिएक्शन दिया है।
Dear jaage hue trolls.I don't even remember the Pythagoras theorem,Merchant of Venice,Periodic Table,Chronology of the Mughal Dynasty,aur kya kya yaad nahi woh bhi yaad nahi. Agar aapke paas koi kaam nahi aur Itna time hai toh please yeh sab pe bhi memes banao na. I love memes 😂
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सुनील भराला श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष हैं। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को 'धन पशु' कहा है। सुनील भराला ने कहा कि 'इस तरह के लोगों के पास सीखने का समय नहीं हैं और सारा ध्यान केवल पैसे कमाने पर होता है। आज के मॉडर्न जमाने में ऐसे लोग केवल पैसे कमाना चाहते हैं और उसे अपने ऊपर उड़ाने पर ध्यान देते हैं। इन्हें इतिहास और भगवान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इनके पास सीखने के लिए समय नहीं है। इस बात से दुखद कुछ भी नहीं है।'
यह भी पढ़ें:- 'रामायण' को लेकर सोनाक्षी सिन्हा पर भड़के यूपी के मंत्री, बोले- 'ऐसे लोग केवल पैसे कमाना चाहते हैं'