पूरे देश में पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर जुनून देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर #FitIndiaMovement के साथ ही #MakeYourMoov चैलेंज चल रहा है। जिसमें सेलेब्स अपने फिटनेस यूनीक मूव का वीडियो शेयर कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने भी अपना वीडियो शेयर किया है।
VIDEO: अर्जुन के बाद #FitIndiaMovement का हिस्सा बनीं मलाइका, ऋतिक-टाइगर को दिया चैलेंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में मलाइका अरोड़ा बता रही हैं- 'मैं अपने शो के लिए तैयार हो रही थी। इस बीच मैंने इंस्टाग्राम पर देखा कि मेरे प्यारे दोस्त अर्जुन रामपाल ने मुझे फिट इंडिया मूवमेंट के लिए चैलेंज किया है और मुझे मेरा मेक योर मूव वीडियो शेयर करना है।' इतना कहने के बाद मलाइका अपना मूव करके दिखाती हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर होने के साथ ही मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है। मलाइका ने रकुल प्रीत, टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी और आयुष्मान खुराना को चैलेंज किया है।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
बता दें कि मलाइका अरोड़ा को ये चैलेंज अर्जुन रामपाल ने दिया था। अर्जुन रामपाल ने भी एक मजेदार फिटनेस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अर्जुन रामपाल बिस्तर पर सोते हुए नजर आते हैं और फिर बिस्तर से उठकर फिटनेस मूव दिखाते हैं।
A post shared by Arjun (@rampal72) on
गौरतलब है कि अर्जुन ने अपना वीडियो शेयर करने बाद हर्षवर्धन राणे, फरहान अख्तर, रणविजय सिंह, अक्षय कुमार, मलाइका अरोड़ा और राहुल देव को चैलेंज दिया था। इसके साथ ही कैप्शन में अर्जुन पूरे देश को फिट करने की बात कर रहे हैं।
पढ़ें: इन चार सेलेब्स ने बचपन के प्यार को बनाया हमसफर, ये एक्टर तो रेस्टोरेंट में लड़की देख हो गया था फिदा