{"_id":"609267d5f7d7a96da928cc77","slug":"after-twitter-bans-kangana-ranaut-koo-app-founder-welcome-her-says-yeh-aapka-ghar-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत: ट्विटर पर बैन होने के बाद 'कू' एप के फाउंडर ने किया एक्ट्रेस का स्वागत, बोले- ये अपना घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रणौत: ट्विटर पर बैन होने के बाद 'कू' एप के फाउंडर ने किया एक्ट्रेस का स्वागत, बोले- ये अपना घर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 May 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
Link Copied
अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस कंगना रणौत इस वक्त अपने ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर ट्वीट करने के बाद 4 मई को कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद से ही कंगना सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं। ऐसे में कुछ लोग कंगना का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इस पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। तो वहीं अब देसी ऐप कू (KOO) कंगना के समर्थन में आ गया है।
Trending Videos
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कू ऐप के सीईओ और सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्णा ने एक्ट्रेस का अपने प्लेटफॉर्म पर स्वागत किया है। कू ऐप के सीईओ और को फाउंडर अप्रमेय ने हैंडल पर कंगना रणौत के कू पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, 'ये कंगना रणौत का पहला कू है। उन्होंने सही कहा था कू उनके घर जैसा है और बाकी सब किराए के घर। कंगना की ये बात बिल्कुल सही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कंगना रणौत
बता दें कि कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप सस्पेंड कर दिया गया है और अकाउंट सस्पेंड होने के बाद अभिनेत्री ने कहा था कि उनके पास अपनी बात रखने के और भी तरीके है। अब कंगना के फैंस इस बात से खुश है कि अब अभिनेत्री कू ऐप पर एक्टिव रहेंगी। कंगना रणौत लंबे समय से ट्विटर के साथ ही कू ऐप पर भी एक्टिव हैं।
4 of 5
कंगना रणौत
कंगना ने अपने एक बयान में कहा था कि, 'ट्विटर ने हमेशा ये साबित किया है कि वे जन्म से अमेरिकी हैं। उन्हें लगता है एक सफेद व्यक्ति, भारत में रहने वाले (काले रंग) व्यक्ति को गुलाम बनाने का हकदार है। वे आपको बताना चाहते हैं कि क्या सोचना, बोलना और क्या करना है। मेरे पास कई मंच हैं जिनका उपयोग मैं अपनी आवाज उठाने के लिए कर सकती हूं।'
कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर कुछ यूजर्स के साथ कई सेलेब्स ने भी खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने खुशी जाहिर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आमीन! अगर मैं कभी उनसे मिलती तो मैं उसे अपने बाएं पैर से मारने की मानसिक स्थिति में थी, लेकिन, यह तरीका बेहतर है। मैं परमानेंट राहत की उम्मीद करती हूंय़ सोशल मीडिया उनके बिना बेहतर हो सकता है।' तो वहीं स्वरा भास्कर ने लिखा, 'यह देखकर सुखद आश्चर्य हुआ!'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।