कोरोना वायरस के कहर के चलते देशभर में लॉकडाउन किया गया है। वहीं इस संक्रमण से बचाव के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को भी कई एहतियात बरतने को कहा जा रहा है। लोगों से मास्क लगाकर रखने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन इस संक्रमण के चलते बाजारों में भी अब मास्क और सैनिटाइजर की कमी हो गई है। जिसके चलते अब इन मास्क को घर पर ही पुराने कपड़ों से बनाने की हिदायत दी रही है। इस लिस्ट में सेलिब्रिटीज भी हैं। हाल ही में एक अभिनेता ने भी लोगों को आसानी से मास्क घर पर ही बनाने का तरीका बताया है।
VIDEO: विद्या बालन के ब्लाउज पीस वाले मास्क के बाद इस अभिनेता ने बनाया पुरानी 'टी-शर्ट' से मास्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिन अभिनेत्री विद्या बालन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में विद्या ब्लाउज पीस से मास्क बनाने का तरीका बता रही थीं। विद्या के इस वीडियो को काफी पसंद किया गया। तो वहीं अब इसी तर्ज पर एक अभिनेता ने भी घर पर ही आसानी मास्क बनाने का तरीका बताया है। ये अभिनेता हैं रोनित रॉय। रोनित ने घर पर पड़ी पुरानी टी-शर्ट से मास्क बनाने का आसान तरीका बनाया है।
रोनित ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रोनित एक पुरानी टी-शर्ट से मास्क बनाना सिखा रहे हैं। रोनित खुद इस वीडियो में मास्क बनाकर दिखा रहे हैं। वीडियो अपलोड करते हुए रोनित ने कैप्शन में लिखा, 'नो मास्क? टेंशन नहीं लेनेका! सिंपल है!'
रोनित के इस आईडिया की उनके फैन्स काफी तारीफ कर रहे हैं। सभी का मानना है कि ये एक बेहतरीन तरीका है। सिर्फ रोनित ही नहीं रोनित से पहले अभिनेत्री विद्या बालन ने भी पैन्स के साथ वीडियो साझा कर बतााय था कि घर पर रखे ब्लाउज पीस या पुरानी साड़ी और दो रबर बैंड से कैसे मास्क बनाया जा सकता है। विद्या के इस तरीके को बी उनके पैन्स ने खूब पसंद किया था।
बात करें रोनित रॉय के वर्कफ्रंट की तो रोनित टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। रोनित ने कई सारे टेलीविजन शो में मुक्य भूमिका निभाई है। साथ उन्होंने कई फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए हैं। रोनित ने शुरुआत तो फिल्मों से की थी। लेकिन फिर टेलीविजन की ओर रुख कर खूब नाम कमाया। इसी बीच वो फिल्मों में भी काम करते रहे। वहीं आने वाले दिनों में रोनित शमशेरा और रूही अफ्जा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।