{"_id":"5e9dae518ebc3ed58e7bc9fc","slug":"mamta-kulkarni-birthday-special-lesser-known-facts-about-her-life-and-underworld-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्लैक में बिकी थी ममता कुलकर्णी की टॉपलेस तस्वीरें, बोल्ड इमेज की वजह से रहीं चर्चा में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्लैक में बिकी थी ममता कुलकर्णी की टॉपलेस तस्वीरें, बोल्ड इमेज की वजह से रहीं चर्चा में
अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर वाली ममता कुलकर्णी का कल जन्मदिन है। 20 अप्रैल 1972 को ममता का जन्म मुंबई में हुआ। एक आंधी की तरह वह हिंदी सिनेमा में आईं। अचानक से वह गायब भी हो गईं। 90 के दौर की सुपरस्टार एक्ट्रेस रह चुकीं ममता कुलकर्णी यूं तो बॉलीवुड में काफी वक्त से गायब हैं लेकिन आज भी उनके फैंस उनके कमबैक का इंतजार करते हैं।
2 of 6
Mamta kulkarni
1992 में ममता ने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलैस फोटोशूट करवाया था। उस समय के लिए यह बहुत बड़ी बात थी। सितंबर 1993 में जब यह मैगजीन मार्केट में आई तो लोग इसको खरीदने के लिए टूट पड़े। हालात ऐसे बन गए कि कुछ ही दिनों में मैगजीन की सारी कॉपिया बिक गईं। इस फोटोशूट से ममता रातोंरात स्टार बन गईं। कहा जाता है उस वक्त लोगों ने मैगजीन का वो अंक ब्लैक में भी खरीदा था।
3 of 6
Mamta Kulkarni
- फोटो : Social Media
ममता का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री ममता का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन किसी से छुपा नहीं है। छोटा राजन से लेकर कई गैंगस्टर के साथ उनका नाम जुड़ा। ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ ममता कुलकर्णी का रिश्ता लंबे अरसे तक चला और फिर दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद उनका फिल्मों से नाता छूट गया और विवादों से जुड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Mamta kulkarni
बड़े एक्टर्स के साथ काम करने के बाद भी ममता को वह स्टारडम नहीं मिल पा रहा था जिसकी उन्हें चाहत थी। लेकिन बोल्ड इमेज के बाद एक समय ऐसा आया जब ममता को बॉलीवुड में रिजेक्शन क्वीन के नाम से जाना जाने लगा। ममता ने उस दौर के कई सुपरस्टार्स जैसे अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
mata
केवल हीरो ही नहीं उस दौर की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाने वाली ममता ने कई फिल्मों सपूत, अंगारे, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, बंधन, आंटी नंबर 1, होगी प्यार की जीत जैसी फिल्मों में काम करने से भी इनकार कर दिया था। राकेश रोशन, राज कुमार संतोषी जैसे बड़े निर्देशक ममता के घर के चक्कर काटने लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।