बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लंबे वक्त से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। लेकिन इसके बाद भी वो किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर शाहरुख खान सुर्खियों में हैं और इस बार वजह #AskSRK है। ट्विटर पर #AskSRK सेशन के साथ शाहरुख खान ने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए, ऐसे में एक सवाल सलमान खान के नए गाने से भी जुड़ा था।
#AskSRK: फैन ने पूछा- 'सलमान का गाना करोना देखा', शाहरुख खान ने दिया ये शानदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ट्विटर पर #AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख खान से एक फैन ने पूछा, 'सलमान खान ने अपना नया गाना करोना ना रिलीज किया है। इस गाने को खुद सलमान ने ही गाया है। क्या आपने वो गाना सुना?' फैन के इस सवाल का शाहरुख खान ने एक दम बिंदास जवाब दिया।
#asksrk @BeingSalmanKhan just launched his new song in his voice about corona and his love about country. Have you watched this ? @iamsrk
शाहरुख खान ने सलमान खान का नया देखने के सवाल पर जवाब में लिखा, 'भाई कमाल का सिंगल और सिंगर है।' शाहरुख खान के इस जवाब पर करीब एक घंटे में ही 15 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कुछ फैंस तो कमेंट में दोनों को एक साथ फिल्म करने की सलाह दे रहे हैं।
Bhai kamaal ka Single aur Singer hai... https://t.co/iIvEaY1srk
View this post on Instagram
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
बता दें कि इस सेशन के दौरान ही शाहरुख खान से एक फैन ने पूछ, 'सर आपको इतने लोग भला बुरा कहते हैं फिर भी आप ऐसे कूलमाइंड से उनको कैसे सह लेते हो? #AskSRK'। शाहरुख खान ने सवाल के जवाब में लिखा, 'बापू जी ने सिखाया था..बुरा मत देखो, ना सुनो, ना कहो । उसी का पालन करता हूं आज तक।'
बापू जी ने सिखाया था..बुरा मत देखो, ना सुनो, ना कहो । उसी का पालन करता हूँ आज तक। https://t.co/XslM2Km7ry
वैसे बात शाहरुख खान के फिल्मी करियर की करें तो शाहरुख साल 2018 में आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हुई। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदारों में थे। इसके बाद से शाहरुख ने किसी भी फिल्म का एलान नहीं किया है।