भारत इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन के बावजूद कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से 17 हजार से ज्यादा लोग मर चुके हैं जबकि 540 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं तमाम स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से हर स्तर पर लड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार भी उन्हें हर संभव मदद दे रही है।
सेक्रेड गेम्स की अभिनेत्री ने शाहरुख खान से मांगी मदद, हॉटस्पॉट इलाके में हो रही है इस चीज की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे भी हैं जो कोरोना वायरस से प्रभावित और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए आगे रहे हैं। उनमें से एक बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी हैं। जी हां, शाहरुख खान कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों को आर्थिक रूप से और जरूरत का समान उपलब्ध करवाकर उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की मशहूर अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने शाहरुख खान से मदद की गुहार लगाई है।
दरअसल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं न होने की वजह से राज्य के बहुत से हिस्सों में डॉक्टर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र का औरंगाबाद कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, लेकिन यहां की मेडिकल सुविधाओं में काफी कमी नजर आ रही है। यहां मौजूद डॉक्टर्स को पीपीई किट की कमी से जूझना पड़ रहा है।
Dear @iamsrk PLEASE HELP.
There are no proper PPE KITS for the DOCTORS in AURANGABAD.
Hundreds of our farmers go for check ups EVERYDAY.
Aurangabad is a COVID19 hotspot.
I am feeling helpless as the SAFETY of our doctors&farmers is our PRIORITY at @Nabhangan5 @MeerFoundation https://t.co/bduLoGEBPV
ऐसे में सेक्रेड गेम्स की अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने शाहरुख खान से इस डॉक्टर्स को पीपीई किट उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है। राजश्री देशपांडे ने किंग खान से ये मदद ट्विटर पर मांगी है। राजश्री देशपांडे ने अपने ट्वीट में उन्हें टैग करते हुए लिखा, 'औरंगाबाद के डॉक्टरों के पास जरूरत के हिसाब से पीपीई किट्स नहीं है। सैकड़ों किसान और लोग रोजाना जांच के लिए पहुंच रहे हैं। मैं इन डॉक्टरों के लिए खुद को असहाय महसूस कर रही हूं।'
राजश्री देशपांडे ने आगे लिखा, 'हमें तुरंत कुछ सरकारी अस्पतालों में पीपीई किट्स और N95 मास्क की जरूरत है। ये मुझे कहीं से भी नहीं मिल रहा है। मैंने इसके लिए कई गैरसरकारी संगठनों और संस्थाओं से भी बात की, लेकिन सभी के पास इसका स्टॉक खत्म हो गया है। बहुत से लोग रेनकोट की तरह की किट दे रहे हैं जोकि ऑरिजनल नहीं है।' सोशल मीडिया पर राजश्री देशपांडे का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।