फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#AskSRK: फैन बोला- 'आपको लोग भला बुरा कहते हैं, आप कैसे सहते हैं?', अभिनेता ने दिया ये जवाब

Mon, 20 Apr 2020 06:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 20 Apr 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh khan hashtag AskSRK chat session with fans on twitter about his being cool attitude
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

पूरी दुनिया में किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। शाहरुख अक्सर अपने फैंस को वक्त देते हैं और सोशल मीडिया पर उनके सवालों के जवाब देते हैं। ऐसे में एक बार फिर शाहरुख ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा और अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए।

Shah Rukh khan hashtag AskSRK chat session with fans on twitter about his being cool attitude
Shah Rukh khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

करीब 27 ट्वीट्स में शाहरुख खान ने अपने फैंस के अलग अलग सवालों के अलग अलग जवाब दिए। वहीं खास बात ये रही कि इस बार भी शाहरुख खान ने अपने हर जवाब से दर्शकों का दिल जीत लिया। किसी जवाब में शाहरुख का स्वैग दिखा तो किसी जवाब में शाहरुख ने प्यार से दिल जीत लिया।

Shah Rukh khan hashtag AskSRK chat session with fans on twitter about his being cool attitude
shah rukh khan - फोटो : amar ujala

कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके शाहरुख खान से एक फैन ने पूछ, 'सर आपको इतने लोग भला बुरा कहते हैं फिर भी आप ऐसे कूलमाइंड से उनको कैसे  सह लेते हो? #AskSRK'। शाहरुख खान ने इस सवाल का जवाब भी बेहद कूल माइंड होकर ही दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh khan hashtag AskSRK chat session with fans on twitter about his being cool attitude
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने सवाल के जवाब में लिखा, 'बापू जी ने सिखाया था..बुरा मत देखो, ना सुनो, ना कहो । उसी का पालन करता हूं आज तक।' याद दिला दें कि जब भी शाहरुख अपने फैंस के साथ चैट करते हैं तब- तब ट्विटर पर #AskSRK ट्रेंड होने लगता है। ऐसे में एक बार फिर ट्विटर पर करीब 60 हजार ट्वीट्स के साथ  #AskSRK ट्रेंड हो रहा है।

विज्ञापन
Shah Rukh khan hashtag AskSRK chat session with fans on twitter about his being cool attitude
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे बात शाहरुख खान के फिल्मी करियर की करें तो शाहरुख साल 2018 में आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हुई। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदारों में थे। इसके बाद से शाहरुख ने किसी भी फिल्म का एलान नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed