देश के कुछ राज्यों को आज से लॉकडाउन में राहत दी गई है, ताकि कोरोना वायरस की वजह से रुकी अर्थव्यवस्था को थोड़ी गति दी जा सके। ऐसे में राज्यों में सीमित चीजों की छूट दी गई हैं। वहीं कोरोना वायरस का डर लोगों में इस तरह देखने को मिल रहा है कि लोग एक-दूसरे के पास आने से भी बच रहे हैं। इसके अलावा इस वायरस की वजह से कई जगह हिंसक घटनाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार देश की जनता को खास संदेश दिया।
इस वजह से जावेद अख्तर ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, फैंस को दी ये खास सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी ने जनता को ये संदेश अपने ट्वीट्स के जरिए दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'कोविड-19 जाति, धर्म, रंग, भाषा या सीमा देखकर हमला नहीं करता है। हमें एकजुटता और भाईचारे के साथ काम करना है। इसके खिलाफ हम सब एकजुट हैं।' पीएम मोदी के इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है। इस बीच मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने भी पीएम मोदी इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल पीएम मोदी के इस ट्वीट को लेकर मीडिया में भी काफी चर्चा हुई। इस दौरान कई अखबरों ने भी उनके इस ट्वीट को छापा। ऐसे में जावेद अख्तर ने एक अखबार की कटिंग को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की अपील की तारीफ की और देश के सभी लोगों की इस पर गौर करने को कहा।
Satya vachan!! . I hope the whole nation will take heed of this message of the PM and follow it . pic.twitter.com/GoEconM9rz
जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सत्य वचन! मुझे उम्मीद है कि पूरा देश पीएम के इस संदेश पर ध्यान देगा और इस पर अमल करेगा।' सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखते रहते हैं।
जावेद अख्तर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना वायरस के लिए जागरूक करते रहते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस से 17 हजार से ज्यादा लोगों संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 543 हो गई है। वहीं 2547 लोग ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए तीन मई तक पूरे देश में लॉकडाउन है।
पढ़ें: बागी 3 के इस सीन को करने में टाइगर श्रॉफ की हो गई थी ऐसी हालत, माइनस सात डिग्री में की थी शूटिंग