60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री बबीता शिवदासानी कपूर आज अपना 73वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बबीता का जन्म 20 अप्रैल 1947 को मुंबई में हुआ था। उन्हें कपूर खानदान की पहली अभिनेत्री बहू के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अभिनेता रणधीर कपूर से शादी की और करिश्मा और करीना उनकी बेटियां हैं। बबीता को अपने जिंदगी के प्रत्येक पक्ष को खुलकर जीने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अभिनेत्री के तौर पर कुल 19 फिल्मों में काम किया और उस जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हुईं। रणधीर कपूर से प्यार किया तो साथ जिंदगी गुजारने के लिए जिंदगी की सबसे अनमोल चीज एक्टिंग को छोड़ दिया। मां के तौर पर अपनी बेटियों के करियर के लिए पूरी दुनिया से लड़ गईं। बबीता की जिंदगी के ऐसे ही 10 किस्सों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
ये हैं करिश्मा और करीना की मम्मी की 10 अनसुनी कहानियां, इस सुपरस्टार के साथ हुई थी लॉन्चिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएनए में एक्टिंग
बबीता का जन्म अभिनेता हरी शिवदासानी के घर हुआ। वह एक हिंदू सिंधी परिवार से आती हैं जो विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आकर बसा। उनकी मां बारबरा शिवदासानी ब्रिटिश क्रिश्चियन थीं। मशहूर अभिनेत्री साधना शिवदासानी उनकी चचेरी बहन हैं।
घर बैठे मिला पहला मौका
बबीता शिवदासानी के पिता के पास स्टूडियो हुआ करता था। जिसकी वजह से उनके घर पर फिल्म से जुड़े लोगों का आना जाना लगा रहता था। बबीता को फिल्मों में पहला ब्रेक भी बड़ी आसानी से मिल गया। फिल्म निर्माता जी.पी. सिप्पी एक दिन बबीता के घर आए हुए थे। जी.पी. सिप्पी ने जैसे ही बबीता को देखा। 'राज' फिल्म के लिए राजेश खन्ना के अपोजिट बबीता को कास्ट कर लिया। हालांकि यह फिल्म ज्यादा कामयाब नहीं हुई। कॉस्ट करने के लिए लिहाज से राज बबिता की पहली फिल्म थी लेकिन पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर बबीता फिल्म दस लाख में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा ओमप्रकाश और संजय खान थें। वहीं साल 1969 में राजेश खन्ना के साथ 'डोली' फिल्म से बबीता ने स्टारडम का स्वाद चखना शुरू कर दिया था।
साधना से मनमुटाव
बबीता की चचेरी बहन उस जमाने की मशहूर अदाकारा साधना शिवदासानी थीं। हालांकि दोनों के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं थे। साल 2013 में साधना ने इस बात की पुष्टि की थी कि पारिवारिक मनमुटाव के कारण वह और बबिता एक दूसरे से अधिक संपर्क में नहीं थीं। दोनों के रिश्ते ऐसे थें कि अगर कहीं एक दूसरे के सामने भी पड़ गए तो दोनों एक दूसरे को पहचानते नहीं थें।
जीतेंद्र के साथ जमी जोड़ी
सिल्वर स्क्रीन पर बबीता और जीतेंद्र की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। दोनों ने 'औलाद', 'अनमोल मोती', 'बनफूल' और 'एक हसीना दो दीवाने' जैसी फिल्मों में काम किया। 'अनमोल मोती' को देश की पहली अंडरवॉटर फिल्म कहा गया था। इस फिल्म में बबीता को स्विमिंग सीन देने थे। लेकिन वह तैराकी नहीं जानती थीं। इसलिए उनके लिए स्विमिंग पूल में एक टैंक रख दिया जाता था और वह उसमें खड़ी होकर सीन शूट करती थीं।