काजोल और अजय देवगन की बेटी (Kajol And Ajay Devgn Daughter) नीसा देवगन का आज जन्मदिन है। नीसा देवगन (Nysa Devgan) भले ही अभी फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नीसा जितनी कूल वेस्टर्न लुक में दिखती हैं उतनी ही खूबसूरत वह ट्रेडिशनल लुक में दिखती हैं। नीसा आज अपना 17वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
Nysa Devgan Birthday: 17 साल की हुईं नीसा देवगन, अजय और काजोल ने बेटी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के बर्थडे के मौके पर काजोल ने नीसा के लिए खास मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा- बड़ी होने के करीब, मेरे दिल के सभी 17 हिस्से। दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं। साथ ही काजोल ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में नीसा की कुछ फोटोज हैं, जिसमें उनके बचपन की तस्वीरें हैं।
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
वहीं अजय ने भी नीसा की तस्वीर शेयर करते हुए विश किया है। इस तस्वीर के कैप्शन में अजय ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे प्यारी बेटी। तुम्हारे लिए आज और हमेशा मैं हर खुशी की कामना करता हूं।' अजय ने लोगों को 'घर पर रहें, सुरक्षित रहें' का मैसेज भी दिया है।
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on
बता दें बता दें कुछ दिनों पहले काजोल और नीसा को कोरोना वायरस होने की खबर वायरल हुई थी। इन अफवाहों के बारे में सुनने के बाद अजय ने फैन्स को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि काजोल और नीसा के वायरस होने की खबर झूठी है। दोनों ठीक हैं।
नीसा अपनी तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। नीसा अभी केवल 17 साल की हैं वो सिंगापुर से स्कूलिंग कर रही हैं। वहीं अजय देवगन का बेटे युग की उम्र 9 साल है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आएंगे। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इससे पहले अजय देवगन तानाजी में नजर आए थे।