{"_id":"5e9d7fab8ebc3ed5545b784a","slug":"deepika-padukone-and-who-director-general-tedros-adhanom-to-create-awareness-around-mental-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ प्रमुख से लाइव बातचीत करेंगी दीपिका पादुकोण, लोगों को करेंगी जागरूक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डब्ल्यूएचओ प्रमुख से लाइव बातचीत करेंगी दीपिका पादुकोण, लोगों को करेंगी जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Deepika Padukone and Tedros Adhanom
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस से जंग में सिनेमा जगत पुरजोर तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है। धनराशि और दूसरी सुविधा मुहैया कराने के साथ ही वे लोगों को जागरुक करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी को देखते हुए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत करने वाली हैं।
वह क्वारंटाइन के दौरान मेंटल हेल्थ के बारे में उनसे विचार-विमर्श करेंगी। दीपिका के अनुसार कोरोना के समय मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है। दीपिका 23 अप्रैल को शाम 7:30 बजे टेड्रोस के साथ कोविड 19 के दौरान मानसिक स्वास्थ्य की जरुरत और इससे भविष्य में क्या सबक सीख सकते हैं उस पर वार्तालाप करेंगी। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है।
टेड्रोस ने भी इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'कोविड-19 की इस मुश्किल घड़ी में मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत बताने के प्रयासों के लिए आपका शुक्रिया दीपिका।' गौरतलब है कि दीपिका अक्सर लोगों के बीच अवसाद से लड़ने के प्रति जागरुकता फैलाती हैं। वह खुद भी इस पीड़ा से गुजर चुकी हैं इस वजह से वह अक्सर अपने अनुभव से लोगों को संदेश देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shahrukh Khan
- फोटो : Social Media
वहीं टेड्रोस ने हाल में कलाकारों से सजे 'वन वर्ल्ड:टूगेदर एट होम' में शामिल होने के लिए अभिनेता शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा था कि हम एकजुट होकर दुनिया को सुरक्षित जगह बना सकते हैं। वहीं शाहरुख ने लोगों से घरों में ही रहकर इस जंग में आगे आकर लड़ रहे लोगों का समर्थन करने की अपील की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।