लॉकडाउन के दौरान सितारे घर पर ही एक्सरसाइज कर रहे हैं। अब तक कई सितारे वर्कआउट का वीडियो शेयर कर चुके हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो राज कुंद्रा के साथ एक्सरसाइज कर रही हैं लेकिन बहुत ही मजेदार अंदाज में।
पति राज कुंद्रा के साथ वर्कआउट कर रहीं थीं शिल्पा शेट्टी, तभी बेटे ने की ऐसी हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा और राज के साथ उनके बेटे वियान भी हैं। वियान अभी छोटे हैं ऐसे में जाहिर है उनका मन इन सबमें नहीं लगता लेकिन शिल्पा ने इसका भी तरीका खोज निकाला। शिल्पा और राज जब एक्सरसाइज कर रहे हैं उस बीच वियान को भी टास्क दिया गया।
वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा, 'कुछ दिन पहले मैंने बेटे वियान के साथ फन एक्सरसाइज का वीडियो शेयर किया था। मुझे लोगों ने कमेंट्स करके कहा था उन्हें पूरा वर्कआउट वीडियो देखना है। मेरे पास पूरा वीडियो नहीं है लेकिन मुझे मेरी गैलरी में यह वीडियो मिला है।'
आगे शिल्पा ने लिखा, 'मुझे सही में लगता है कि जो परिवार साथ में खाता है, पूजा करता है और काम करता है वह परिवार हमेशा साथ रहता है। जब भी मैं और राज सुबह के वक्त वर्कआउट करते हैं तो हम वियान को भी अपने साथ एक्सरसाइज करने के लिए कहते हैं। हमें पता है कि वियान को जब तक ये सब करने में मजा नहीं आएगा वो नहीं करेगा। जब हम एब्स वर्कआउट करते हैं तो उसे कूदने और स्लाइड करने के लिए कहते हैं। वियान ये करते हुए काफी खुश है। उम्मीद है आप सभी घर पर हैं और फिट हैं।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
शिल्पा शेट्टी खुद तो फिट रहती ही हैं। साथ ही साथ लोगों को भी फिट रहने के लिए कहती रहती हैं। वो लोगों के साथ अपने फिटनेस वीडियो साझा करते हुए उन्हें भी फिट रहने के तरीके बताती हैं। हाल ही में शिल्पा ने एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनकी सास एक्सरसाइज करती हुई नजर आई थीं।
करीना ने शेयर की मां की थ्रोबैक तस्वीर, रोमांटिक अंदाज में दिखे रणधीर कपूर और बबीता