फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना को लेकर फैल रही अफवाहों से परेशान हुए रूप कुमार राठौड़, 'चप्पल' फेंक कर दिया जवाब

Mon, 20 Apr 2020 04:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 20 Apr 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Singer Roop Kumar Rathod Appeals To Stop on Rumours During Coronavirus Lockdown
रूप कुमार राठौड़ - फोटो : Social Media

इन दिनों कोरोना वायरस का कहर बहुत की ज्यादा बढ़ गया है। जिसे नियंत्रण में लाने के लिए की तरह की कवायदें की जा रही हैं। इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया था लेकिन स्थिति को सुधरता ना देख इस लॉकडाउन को 3 मई के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब इसे संक्रमण से जुड़ी कई अफवाहें भी उड़ना शुरू हो गई हैं। इन्हीं अफवाहों से परेशान होकर प्लेबैक सिंगर रूप कुमार राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Singer Roop Kumar Rathod Appeals To Stop on Rumours During Coronavirus Lockdown
रूप कुमार राठौड़ - फोटो : Social Media

दरअसल देश में कभी भी कुछ भी होता है तो सबसे पहले अफवाहों का बाजार गर्म होता है। जिसकी वजह से कई लोगों को मुसीबतों का भी सामना करना पड़ता है। इन अफवाहों से ही परेशान होकर बॉलीवुड सिंगर रूप कुमार राठौड़ ने अब लोगों से अपील की है कि लोग इस समय में अफवाहें ना उड़ाएं। जिससे किसी भी तरह के विपरीत हालात ना बनें। रूप कुमार ने लोगों को इस बारे में अलग ही अंदाज में समझाया है।

Singer Roop Kumar Rathod Appeals To Stop on Rumours During Coronavirus Lockdown
रूप कुमार राठौड़ - फोटो : Social Media

रूप कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो अफवाह ना फैलाएं। इस वीडियो में रूप कुमार राठौड़ अपने पैर से चप्पल उछाल कर हाथ में लेते दिखाई दे रहे हैं। स्लो मोशन में बने इस वीडियो के जरिए वो अफवाहों को दूर करने के लिए चप्पल कैमरे की तरफ उछालते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'कृपया अफवाह ना फैलाएं।'

View this post on Instagram

#chappachappalchallenge .. Please stop spreading afwaahs.. #afwaahstopcorona #lockdown #stayathome #gharbaithoindia @reewarathod @instavgn @ranveer.brar @singerhariharana @sanjeevkapoor @karanhariharan @akshayhariharan10 @ishaanduttaofficial

A post shared by Roopkumar Rathod (@roopkumarrathod.official) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Roop Kumar Rathod Appeals To Stop on Rumours During Coronavirus Lockdown
रूप कुमार राठौड़ - फोटो : Social Media

इस वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा गाना भी खास है। दरअसल ये गाना फिल्म 'माचिस' का 'चप्पा-चप्पा चरका चले' गाना है। इस गाने को एडिट पर 'चप्पा-चप्पा अफवाह उड़े' कर दिया गया है। इसका मकसद भी कोरोना के किलाफ फैल रही अफवाहों को रोकना है। रूप कुमार ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो को जरिए इस बारे में बताया था।

View this post on Instagram

So sick & tired of rumours (afwaahs) spreading through our mobiles & social media. Before believing in any information please make sure you verify it from reliable sources !! Watch #ChappaChappaAfwaahChale #AfwaahStopCorona. #lockdown #gharbaithoindia # #AFWAVID-19 @vishalrbhardwaj @singerhariharana @ranveer.brar @sanjeevkapoor @instavgn @reewarathod @_aamirkhan @iamsrk @shahidkapoor @tigerjackieshroff @akshaykumar @amitabhbachchan @ranveersingh @beingsalmankhan @aftabshivdasani @ajaydevgn @adityathackeray @varundvn @apnabhidu @suniel.shetty @iamsunnydeol

A post shared by Roopkumar Rathod (@roopkumarrathod.official) on

विज्ञापन
Singer Roop Kumar Rathod Appeals To Stop on Rumours During Coronavirus Lockdown
रूप - फोटो : Social Media

इन दोनों वीडियो के जरिए रूप कुमार राठौड़ ने इस नाजुक समय में अफवाहें ना फैलाने के लिए लोगों से अपील की है। गौरतलब है कि रूप कुमार राठौड़ ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए हैं। रूप कुमार राठौड़ ने 'तेरे लिये हम हैं जिये', 'सैय्यां', 'मौला मेरे मौला' और 'तुझमें रब दिखता है' जैसे यादगार गाने दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed