करीना कपूर की मां और अभिनेत्री बबीता का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर करीना ने मां बबीता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।
करीना ने शेयर की मां की थ्रोबैक तस्वीर, रोमांटिक अंदाज में दिखे रणधीर कपूर और बबीता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में बबीता पति रणधीर कपूर के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज दे रही हैं। फोटो में दोनों का रेट्रो लुक नजर आ रहा है। इस दौरान रणधीर कपूर ने शर्ट पहनी है। वहीं बबीता ने रफ्ल्ड शर्ट के साथ ओवरसाइज्ड सनग्लासेस कैरी कीं।
करीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे क्वीन।' करीना अपनी मां के बेहद करीब हैं और अक्सर कई मौकों पर साथ नजर आती हैं।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
करीना के अलावा करिश्मा ने भी इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक पोस्ट शेयर की है। लॉकडाउन की वजह से बबीता उनके साथ नहीं है। करिश्मा ने लिखा कि वो उन्हें बहुत याद कर रही हैं। बता दें कि 60 और 70 के दशक की अभिनेत्री बबीता का पूरा नाम बबीता हरि शिवदासानी है। सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं बबीता के पिता हरि शिवदासानी भी एक अभिनेता थे। मशहूर अभिनेत्री साधना, बबीता की कजिन थीं। बबीता का परिवार मूलत: पाकिस्तान में रहता था। बंटवारे के वक्त उनका परिवार भारत आ गया।
Happy birthday mom ❤️ we are missing spending ur birthday with you...
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
बबीता और रणधीर कपूर की दो बेटियां करिश्मा और करीना हुईं। बबीता ने तो अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था लेकिन वह अपनी बेटियों को अपने पैरों पर खड़ा करना चाहती थीं। रणधीर कपूर इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन बबीता ने फैसला कर लिया था। बबीता अपनी दोनों बेटियों के साथ रणधीर को छोड़कर अकेले रहने लगी थीं।
लॉकडाउन के बीच सुहाना खान की नई तस्वीर आई सामने, 'मन्नत' में बैठकर निहारती दिखीं समुद्र