{"_id":"5d9e33cc8ebc3e012e1f4bc1","slug":"after-war-baaghi-3-makers-decide-to-tiger-shroff-stunts-to-kick-up-a-notch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वॉर ने बढ़ाई 'बागी 3' के मेकर्स की चुनौती, टाइगर श्रॉफ के स्टंट सीन्स में होंगे खास बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वॉर ने बढ़ाई 'बागी 3' के मेकर्स की चुनौती, टाइगर श्रॉफ के स्टंट सीन्स में होंगे खास बदलाव
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
baaghi 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वॉर में टाइगर श्रॉफ ने जिस फुर्ती के साथ स्टंट्स को अंजाम दिया है वह सिनेमा जगत में मील का पत्थर साबित हुआ है। फिल्म में रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन्स के लिए टाइगर और ऋतिक दोनों की प्रशंसा हो रही है। हालांकि इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के तौर पर पहचान बना चुके टाइगर को अपने आनी वाली फिल्मों में अब खुद से ही मुकाबला करना होगा।
2 of 4
war film success celebration
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टाइगर जल्द ही बागी 3 में नजर आने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला बागी 3 में एक्शन के स्तर को वॉर के मुकाबले एक लेवल और आगे ले जाना चाहते हैं। सूत्र के अनुसार, बागी 3 में मेकर्स टाइगर के एक्शन को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं।
3 of 4
baaghi 2
हालांकि अब उस स्तर का एक्शन देखा जा चुका है। इस वजह से निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान ने टाइगर को इजराइल जाकर मार्शल आर्ट की खास फॉर्म क्राव मागा सिखाने की योजना रद्द कर दी है। दरअसल यह एक्शन फॉर्म काफी हद तक वॉर के एक्शन जैसा ही है। अब मेकर्स कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जो दर्शकों ने वॉर में भी नहीं देखा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Tiger Shroff
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म दर फिल्म एक्शन को लेकर टाइगर से दर्शकों की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं। इस बारे में खुद एक्टर ने कहा, निसंदेह तौर पर यह एक दिक्कत है। मुझे सिर्फ हॉलीवुड की मिशन इंपॉसिबल या फिर एंवेजर्स जैसी फिल्मों से मुकाबला नहीं करना है बल्कि मेरा मुकाबला खुद से भी है। मैं यह उम्मीद करता हूं कि मैं हर फिल्म के साथ अपने एक्शन के स्तर को बढ़ाऊं। यह एक चुनौती है और इस चुनौती का स्वागत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।