{"_id":"5d9db2ed8ebc3e01586f0b72","slug":"rekha-kissed-25-year-old-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 की उम्र में रेखा को 25 साल बड़े एक्टर के साथ करना पड़ा था किस सीन, रातों-रात मचा था तहलका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 की उम्र में रेखा को 25 साल बड़े एक्टर के साथ करना पड़ा था किस सीन, रातों-रात मचा था तहलका
फिल्म इंडस्ट्री में रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में उभरीं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया था। फिल्मों के अलावा रेखा का नाता विवादों से भी खूब रहा। रेखा अपनी पहली फिल्म से ही सुर्खियों में आ गई थीं।
2 of 6
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा की पहली फिल्म 'अंजाना सफर' थी। जिसकी शूटिंग 1969 में हुई थी। लेकिन किसी वजह से ये फिल्म 10 साल बाद 'दो शिकारी' के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म के एक सीन ने रेखा को रातों-रात चर्चित कर दिया था।
3 of 6
rekha
इस किस सीन का जिक्र रेखा के जीवन पर लिखी गई किताब 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' में भी किया गया है। इस सीन में एक्टर विश्वजीत को रेखा को किस करना था । उस समय रेखा की उम्र सिर्फ 15 साल थी। मजूबरी में रेखा ने इस छोटी सी उम्र में अपने से 25 साल बड़े हीरो को किस कर तहलका मचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rekha
फिल्म के इस सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाने की कोशिश की। ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया और कोर्ट ने खोसला कमिटी बनाई। कमिटी ने जांच के बाद कहा था, 'किस सीन दो लोगों का पर्सनल मामला है। अगर उन दोनों को इसमें कोई आपत्ति नहीं है तो किसी तीसरे को भी नहीं होनी चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 6
rekha
ये मामला इतना बढ़ गया था कि अमेरिका की 'लाइफ मैग्जीन' में इस पर कवर स्टोरी छपी थी। स्टोरी का टाइटल था- 'द किसिंग क्रायसिस ऑफ इंडिया'। इस मैगजीन को फोटो चाहिए थी इसलिए दोबारा रेखा और विश्वजीत को बुलाकर ये किस सीन शूट करवाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।