सोशल मीडिया पर वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के कुछ ट्वीट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। दरअसल ये सभी ट्वीट्स निर्भया केस से जुड़े हुए हैं। इन ट्वीट्स में अजीत ने पीड़िता के दोस्त के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वो हर इंटरव्यू के लिए पैसे लेता था। बता दें कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के मुनीरका में 6 लोगों ने चलती बस में पैरामेडिकल की छात्रा ‘निर्भया’ से गैंगरेप किया था। इसके बाद उसे और उसके दोस्त को चलती बस से सड़क पर फेंक दिया गया था। इस गैंगरेप ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। ऐसे में अब अजीत अंजुम ने इस बारे में करीब 10 ट्वीट्स किए हैं।
नेटफ्लिक्स की बेव सीरीज देख पत्रकार का खुलासा, कहा- पैसे लेकर इंटरव्यू देता था 'निर्भया' का दोस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ट्वीट में अजीत ने लिखा- '#Netflix पर देर रात तक #DelhiCrime देखकर विचलित होता रहा। निर्भया रेप कांड पर है ये सीरीज। मुझे याद आ गया निर्भया को वो दोस्त,जो उस गैंगरेप के वक्त उसके साथ बस में था। जो अपनी दोस्त के साथ हुई दरिंदगी का गवाह था। उसके बारे में आज वो सच बताने जा रहा हूं जो आज तक छिपा रखा था।' वही दूसरे ट्वीट में अजीत ने लिखा- 'वाकया सितंबर 2013 का है। निर्भया रेप कांड के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। सभी चैनलों पर निर्भया कांड के बारे में लगातार कवरेज हो रहा था। मैं उस वक्त 'न्यूज 24' का मैनेजिंग एडिटर था। निर्भया का दोस्त कुछ चैनलों पर उस जघन्य कांड की कहानी सुना रहा था।'
इसके बाद अजीत आगे लिखते हैं- 'मैंने भी अपने रिपोर्टर्स को निर्भया के दोस्त को अपने स्टूडियो लाने की जिम्मेदारी दी। कुछ देर में मुझे बताया गया कि उसका दोस्त अपने चाचा के साथ ही स्टूडियो जाता है और इसके बदले हजारों रुपए लेता है। सुनकर पहले तो यकीन नहीं हुआ, उस लड़के पर बहुत गुस्सा भी आया।' अगले ट्वीट में अजीत ने लिखा- 'मैं इस बात पर बौखलाया था कि जिस लड़के के सामने उसकी गर्लफ्रेंड गैंगरेप और दरिंदगी की शिकार होकर दुनिया से रुखसत हो गई हो , उसकी दास्तान सुनाने के बदले वो लड़का चैनलों से 'डील' कर रहा है. मैं उसको लगातार टीवी पर देख रहा था. मुझे उसकी आंखों में कभी दर्द नहीं दिख रहा था।'
ट्वीट में अजीत ने आगे लिखा- 'मैंने फैसला किया कि पैसे मांगते और पैसे लेते हुए निर्भया के इस दोस्त का स्टिंग करूंगा और ऑन एयर एक्सपोज करूंगा। उसकी जगह मैंने खुद को रखकर कई बार सोचा। लगातार सोचता रहा। वहशियों की शिकार दोस्त की चीखें जिसके कानों में गूंजी होंगी,वो पैसे ले लेकर चैनलों को कहानी सुनाएगा? मेरे रिपोर्टर ने मेरे सामने बैठकर मोबाइल से उस लड़के के चाचा से बात की. उसने एक लाख लेकर स्टूडियो में आने की बात की। कम करके 70 हजार पर बात तय हुई। मैंने सोचा कि कहीं चाचा तो भतीजे के नाम पर पैसे नहीं ले रहा? मैं चाहता था कि पैसे उस लड़के के सामने दिए जाएं।'
अजीत ने अपने सातवें और आठवें ट्वीट में लिखा- 'निर्भया के उस 'दोस्त' के सामने स्टूडियो इंटरव्यू के लिए 70 हजार दिए गए। खुफिया कैमरे में सब रिकार्ड हुआ, फिर उसे स्टूडियो ले जाया गया। दस मिनट की बातचीत के बाद ऑन एयर ही उस लड़के से पूछा गया कि आप निर्भया की दर्दनाक दास्तान सुनाने के लिए चैनलों से पैसे क्यों लेते हो ? हमने तय किया था कि ये शो पहले रिकार्ड करेंगे। फिर तय करेंगे कि क्या करना है, वो लड़का पैसे लेने की बात से इंकार करता रहा। फिर रिकार्डिंग के दौरान ही उस लड़के को ऑन स्क्रीन ही उसके स्टिंग का हिस्सा दिखाया गया, तब उसके होश उड़ गए। कैमरों के सामने उसने माफी मांगी।'