{"_id":"5d0f76788ebc3e3da3208b53","slug":"after-wedding-actress-and-tmc-mp-nusrat-jahan-back-to-indian-spotted-with-husband-at-kolkata-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मांग में सिंदूर और लाल चूड़ा पहन नुसरत जहां पति के साथ लौटीं भारत, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मांग में सिंदूर और लाल चूड़ा पहन नुसरत जहां पति के साथ लौटीं भारत, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan and Nikhil Jain
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां (Nusrat Jahan) शादी के बाद भारत लौट चुकी हैं। सोशल मीडिया पर नुसरत जहां की पति निखिल जैन (Nikhil Jain) के साथ एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें कोलकाता एयरपोर्ट की हैं। एयरपोर्ट पर नुसरत और उनके पति का जोरदार स्वागत हुआ। तस्वीरों में नुसरत मांग में सिंदूर और हाथ में लाल चूड़ा पहने हुई हैं।
2 of 5
Nusrat Jahan and Nikhil Jain
- फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर नुसरत और निखिल फूलों की माला पहने हुए नजर आए। वहीं कुछ लोग उन्हें बुके देते हुई भी दिखाई दिए। इस मौके पर नुसरत ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थीं। इसके साथ ही इयरिंग्स पहने हुए थे। जबकि निखिल सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने थे। नुसरत का लुक काफी सिंपल था लेकिन वह इस लुक में भी काफी सुंदर लग रही हैं।
3 of 5
Nusrat Jahan and Nikhil Jain
- फोटो : instagram
कुछ तस्वीरों में निखिल जैन नुसरत के बाल ठीक करते हुए भी नजर आए। एयरपोर्ट पर नुसरत के फैंस भी नजर आए। नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। नुसरत की वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नुसरत जहां-निखिल जैन
- फोटो : Instagram
हिंदू रिवाज से हुई शादी में नुसरत और निखिल ने मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसांची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। लाल जोड़े में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं क्रिश्चियन वेडिंग व्हाइट कलर की वेडिंग गाउन पहनी हुई थीं। इसके साथ ही हाथ में चूड़ा और गॉगल्स लगाए हुए नजर आईं। जबकि निखिल काले रंग का कोट-पैंट पहने हुए दिखाई दिए।
आपको बता दें, नुसरत जहां बंगाली एक्ट्रेस हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से मैदान में उतरीं थीं और अब वो एक सांसद भी हैं। खबरों की मानें तो नुसरत और निखिल भारत में एक शानदार रिसेप्शन देंगे। नुसरत के पति निखिल जैन कोलकाता के जाने माने बिजनेसमैन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।