सब्सक्राइब करें

शादी की तस्वीरें पोस्ट कर ट्रोल हुईं नुसरत जहां, यूजर्स ने सांसद बनने पर उठाए सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 23 Jun 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Nusrat Jahan gets trolled For not attend parliament and taken an oath
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
17वीं लोकसभा में 78 महिला सांसद जीतकर संसद पहुंची हैं। इनमें से एक हैं बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan)। अभी कुछ दिन पहले ही नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन (Nikhil Jain) से शादी की। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की।
Trending Videos
Nusrat Jahan gets trolled For not attend parliament and taken an oath
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram

शादी के बाद से नुसरत लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल यूजर्स इस बात से बेहद दुखी है कि उनके सांसद ने शादी करने के लिए पहले दिन का पार्लियामेंट सेशन मिस कर दिया। उम्मीद की जा रही थी कि मिमी अपना पहला पार्लियामेंट सेशन जरूर अटेंड करेंगी लेकिन उन्होंने शादी में जाना जरूरी समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Jahan gets trolled For not attend parliament and taken an oath
Nusrat Jahan and Nikhil Jain wedding picture - फोटो : instagram

नाराज यूजर्स ने नुसरत को इस बात के लिए जमकर लताड़ा। एक यूजर ने लिखा- बंगाल ने ऐसे एमपी को चुना है। मुझे उन लोगों पर दया आती है। जो पार्लियामेंट में अपना पहला सेशन मिस कर सकती है वो लोगों के लिए क्या काम करेगी। वहीं एक यूजर ने लिखा- तुम्हे शपथ लेने से ज्यादा जरूरी अपनी शादी लगी। कुछ यूजर्स ने कहा- इनके पास फोटोशूट का समय हैं पार्लियामेंट में शपथ लेने जाने का नहीं।

Nusrat Jahan gets trolled For not attend parliament and taken an oath
nusrat jahan - फोटो : social media

बता दें नुसरत इससे पहले संसद भवन की तस्वीरें पोस्ट करने पर भी ट्रोल हो चुकी हैं। दरअसल नुसरत जब पहली बार संसद पहुंचीं तो उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कीं। नुसरत के कपड़ों और तस्वीर के लिए दिए गए पोज पर कुछ लोग आपत्ति जताने लगे। एक यूजर ने लिखा- बशीरहाट के लोगों शर्म करो शर्म। ऐसी औरत को चुनकर तुमने संसद का मजाक उड़ाया है।

View this post on Instagram

Towards a happily ever after with @nikhiljain09 ❤️

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

विज्ञापन
Nusrat Jahan gets trolled For not attend parliament and taken an oath
नुसरत जहां - फोटो : Instagram
आपको बता दें, नुसरत जहां बंगाली एक्ट्रेस हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से मैदान में उतरीं थीं और अब वो एक सांसद भी हैं। हिंदू रिवाज से हुई शादी में नुसरत और निखिल ने मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसांची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। लाल जोड़े में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed