सब्सक्राइब करें

गाय के पास जाने से आखिर क्यों घबरा रहे हैं धर्मेंद्र, खुद ट्वीट कर बताई वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 23 Jun 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra posted cow video on social media
Dharmedra - फोटो : twitter

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों ज्यादातर समय अपने फार्म हाउस में ही बिताते हैं। कभी वह अपने फार्म हाउस के अंदर की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं तो कभी खेतो में ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र ने कुछ ऐसा लिख दिया कि यह पोस्ट वायरल हो गया। 

Trending Videos
Dharmendra posted cow video on social media
Dharmendra - फोटो : file photo

इस वीडियो में एक गाय अपने बच्चे के साथ है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा- 'मेरी गाय मुझे अपने नवजात बच्चे के पास नहीं आने देती। पृथ्वी पर हर मां अपने नवजात बच्चे को लेकर रक्षात्मक होती है। मेरे सभी दोस्तों को ढेर सारा प्यार।' इस पोस्ट के साथ ही धर्मेंद्र ने दिल वाला इमोजी भी बनाया। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra posted cow video on social media
dharmendra - फोटो : social media

धर्मेंद्र के इस पोस्ट के बाद यूजर्स भी कमेंट करने लगे। धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस के अक्सर वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल और पत्नी हेमा मालिनी के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करते नजर आए। धर्मेंद्र आखिरी बार 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ सनी देओल और बॉबी देओल भी थे।

Dharmendra posted cow video on social media
hema malini-dharmendra - फोटो : social media

हाल ही में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अस्पताल के बाहर एक साथ स्पॉट हुए थे। एशा देओल ने 10 जून को बेटी को जन्म दिया। दोबारा नाना-नानी बनने के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और तुरंत बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बेटी से मिलने के दौरान हेमा और धर्मेंद्र मिठाई के डब्बों से भरा झोला लेकर पहुंचे। दोनों के साथ नजर आ रहे शख्स के हाथ में झोला देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Dharmendra posted cow video on social media
hema malini-dharmendra - फोटो : social media

हेमा मालिनी ने इस दौरान सफेद कलर का सूट पहना था, वहीं धर्मेंद्र पीच कलर की शर्ट और ग्रे कलर के पैंट में नजर आए। इससे पहले बेटी के जन्म के बाद एशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'बेबी गर्ल मिराया तख्तानी का स्वागत है। उसका जन्म 10 जून 2019 को हुआ।' बता दें कि एशा की एक और बेटी हैं जिसका नाम राध्या है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed