{"_id":"5d0f67a78ebc3e0e781ce949","slug":"brother-in-law-of-salman-khan-atul-agnihotri-and-alvira-khan-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की फिल्म के सेट पर हुआ था अतुल और अलवीरा को प्यार, फिर सलीम खान से हुई शादी की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की फिल्म के सेट पर हुआ था अतुल और अलवीरा को प्यार, फिर सलीम खान से हुई शादी की बात
सलमान खान के जीजा और एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री का जन्म 24 जून 1970 को हुआ था। उन्होंने सलमान खान की कई बड़ी फिल्में प्रोड्यूस की हैं इनमें हालिया रिलीज हुई फिल्म भारत से लेकर बॉडीगार्ड जैसी फिल्में शामिल हैं। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से निराश होकर "दिल ने जिसे अपना कहा" (2004) के साथ बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। बतौर एक्टर वह चाची 420, क्रांतिवीर, आतिश, नाराज, हम तुम्हारे हैं सनम में नजर आ चुके हैं।
2 of 5
अतुल अग्निहोत्री
- फोटो : social media
अतुल अग्निहोत्री ने बॉलीवुड में कम ही फिल्में की हैं। अतुल अग्निहोत्री 'एक दूजे के लिए' फेम रति अग्निहोत्री के कजिन भी हैं। अतुल अग्निहोत्री ने अभिनेता सलमान खान की छोटी बहन अलवीरा खान से शादी की है, जो फिल्मों के लिए सलमान के कॉस्ट्यूम डिजाइन करती हैं। अतुल और अलवीरा के दो बच्चे एलिजा और अयान हैं। आइए आपको बताते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में।
3 of 5
Alvira Khan
TOI को दिए इंटरव्यू में अतुल अग्निहोत्री ने अलवीरा से मुलाकात के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- मैं कैलाश सुरेन्द्रनाथ के लिए एक पेंट के ऐड के लिए मॉडलिंग कर रहा था और अलवीरा उन्हें असिस्ट कर रही थीं। मैं उससे वहीं मिला था। हम दोनों में दोस्ती हो गई। हम अक्सर मिलते रहते थे। उस समय मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे। जब मैं फिल्मों में आ गया, तो हम बहुत अधिक बातें करने लगे। दोनों के बीच प्यार सलमान खान की फिल्म 'जागृति' (1993) के सेट पर पनपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
atul agnihotri alvira
एक दिन अलवीरा मुझे सलीम अंकल से मिलाने ले गईं। वो बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। अलवीरा ने उनसे कहा- पापा यही वो लड़का है जिसे मैं पसंद करती हूं। उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा मैं भी इसे पसंद करता हूं। फिर हमने साल 1996 में शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 5
अतुल अग्निहोत्री , अलवीरा खान
- फोटो : social media
अतुल एक्टिंग में बेशक फ्लॉप रहे हों लेकिन प्रोड्यूसर के तौर पर कामयाब हैं। बतौर प्रोड्यूसर अतुल ने 'बॉडीगार्ड' और 'जय हो' जैसी फिल्में दी हैं। सलमान खान की हालिया रिलीज 'भारत' के प्रोड्यूसर भी अतुल ही हैं। भारत बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।