फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव जीतने के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे सनी देओल, एयरपोर्ट पर मीडिया देख दिया ऐसा रिएक्शन

Sun, 26 May 2019 04:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 26 May 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
After winning Gurdaspur seat in Lok Sabha Election 2019 Sunny Deol spotted in Mumbai airport
Sunny Deol - फोटो : instagram

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में गुरदासपुर से चुनाव जीतने के बाद देओल परिवार में खुशी की लहर है। एक तरफ हेमा मालिनी (Hema Malini) ने दूसरी बार मथुरा में जीत दर्ज की तो वहीं सनी देओल (Sunny Deol) ने पहली बार चुनाव मैदान में उतरते ही जीत का परचम लहराया। गुरदासपुर में जबरदस्त जीत के बाद सनी देओल वापस मुंबई लौट आए हैं। सनी देओल मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए जहां पर उन्होंने मीडिया को देखते ही जीत का साइन दिखाया।

After winning Gurdaspur seat in Lok Sabha Election 2019 Sunny Deol spotted in Mumbai airport
Sunny Deol - फोटो : instagram

फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर सनी देओल का मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी देओल मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सनी के चेहरे पर वीडियो में खुशी साफ झलक रही है। सनी ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहने हुए थे। सनी देओल ने भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Victorious #sunnydeol arrives home after winning elections #elections2019 @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

After winning Gurdaspur seat in Lok Sabha Election 2019 Sunny Deol spotted in Mumbai airport
hema malini sunny deol - फोटो : social media

सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से थी। सनी देओल ने जीत दर्ज की और पहली बार सांसद बनें। हाल ही में दिल्ली में हुई भाजपा की एनडीए की बैठक थी जिसमें 352 निर्वाचित सांसद शामिल हुए थे। इस बैठक में सनी देओल और हेमा मालिनी भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
After winning Gurdaspur seat in Lok Sabha Election 2019 Sunny Deol spotted in Mumbai airport
एनडीए बैठक में नरेंद्र मोदी व अन्य नेता - फोटो : पीटीआई

इस बैठक में नरेंद्र मोदी एक बार फिर से भाजपा संसदीय दल का नेता चुना गया। प्रधानमंत्री पद की शपथ नरेंद्र मोदी 30 मई को लेगें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता ने भारी बहुमत से विजयी बनाकर एक बार फिर उनके हाथ में देश की बागडोर सौंप दी है। खास बात है कि सनी देओल की जीत से देओल परिवार काफी करीब आ गया है।

विज्ञापन
After winning Gurdaspur seat in Lok Sabha Election 2019 Sunny Deol spotted in Mumbai airport
sunny deol - फोटो : social media

सनी देओल की जीत पर उनकी बहन एशा देओल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। एशा ने लिखा, 'आप पर गर्व है। वाह क्या 'जीत' है।' बता दें कि 'जीत' सनी देओल की फिल्म का नाम भी है। दोनों को कभी साथ में नहीं देखा गया। यहां तक कि एशा देओल और अहाना देओल की शादी में भी ये दोनों भाई नहीं पहुंचे थे। ऐसे में एशा का अपने भाई को बधाई देना बड़ी बात है।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed