फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ahaan Panday: आदित्य चोपड़ा की YRF के तहत अहान पांडे को मिला बड़ा बॉलीवुड ब्रेक? इस फिल्म में आएंगे नजर

Mon, 12 Jun 2023 11:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 12 Jun 2023 11:37 AM IST
विज्ञापन
Ahaan Panday gets big Bollywood break under Aditya Chopra YRF his film will go on floors in next year
अहान पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा नए-नए सितारों को खोजने की अपनी रुचि को बनाए हुए है। अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह जैसे सितारों को भी आदित्य चोपड़ा ने ही ब्रेक दिया था। अब खबर आ रही है कि आदित्य अहान पांडे को भी एक बड़ा ब्रेक देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि आदित्य किस फिल्म से अहान पांडे को ब्रेक देने वाले हैं।  

Ahaan Panday gets big Bollywood break under Aditya Chopra YRF his film will go on floors in next year
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहान पिछले तीन साल से आदित्य के मार्गदर्शन में ग्रूमिंग कर रहे हैं। अहान के डेब्यू को लेकर एक सोर्स ने बताया, ‘अहान को अपना बड़ा बॉलीवुड ब्रेक मिल गया है और वह वाईआरएफ बैनर के तहत है। अहान के लिए इससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं हो सकती थी। आदित्य चोपड़ा उन्हें तैयार कर रहे हैं और उनकी फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी।’

Samantha: सिटाडेल के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं सामंथा! यहां जानें क्या है सच्चाई

Ahaan Panday gets big Bollywood break under Aditya Chopra YRF his film will go on floors in next year
अहान पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अहान की तारीफ करते हुए सोर्स ने कहा, ‘अहान ने आदित्य को साबित कर दिया है कि वह अपने काम के लिए बहुत समर्पित है और इसलिए आदि ने उसे वाईआरएफ टैलेंट डिवीजन में साइन किया है, जिन्होंने अभी तक अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर जैसे दिग्गज कलाकारों के करियर को बनाया है।’

Avika Gor: 'बॉलीवुड की तुलना में तेलुगू सिनेमा में इसका ज्यादा आतंक है', नेपोटिज्म पर अविका गौर का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Ahaan Panday gets big Bollywood break under Aditya Chopra YRF his film will go on floors in next year
अहान पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

सोर्स ने आगे बताया, ‘आदित्य चोपड़ा को लग रहा है कि अहान इस प्रोजेक्ट के लिए एक मजबूत दावेदार हैं। दर्शकों की निगाहें भी अहान पर ही होंगी कि वह कैसे अपनी फिल्म से सबको प्रभावित करते हैं। आदित्य की कंपनी हमेशा  प्रतिभा और ईमानदारी पर दांव लगाती है। यही कारण है कि वाईआरएफ देश के टॉप सितारों को तैयार करने में सक्षम है।’

विज्ञापन
Ahaan Panday gets big Bollywood break under Aditya Chopra YRF his film will go on floors in next year
अहान पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर के सामने आते ही दर्शक भी इसे नेपोटिज्म के एंगल से देख रहे हैं। हालांकि, सबकी निगाहें भी अहान पर टिकी हुई है कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट में कैसा परफॉर्म करते हैं। हालांकि, यश राज फिल्म्स द्वारा अहान के ब्रेक की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed