{"_id":"5bdadbabbdec22696c1d1df7","slug":"ahaana-kumra-accused-sajid-khan-for-sexual-assault","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साजिद खान पर एक और आरोप, एक्ट्रेस को कहा था- 'अगर तुम्हें 100 करोड़ रु दूं तो तुम कुत्ते के साथ...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साजिद खान पर एक और आरोप, एक्ट्रेस को कहा था- 'अगर तुम्हें 100 करोड़ रु दूं तो तुम कुत्ते के साथ...'
Thu, 01 Nov 2018 04:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sajid khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को #MeToo का खौफ सता रहा है । सभी को इस बात का डर है कि जानें कब कौन सी एक्ट्रेस उन पर यौन शोषण का आरोप लगा दे । अब एक ताजा मामला सामने आया है । इसमें 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
2 of 6
ahaan kumra
- फोटो : instagram
अहाना कुमरा पिछले 10 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं । अहाना ने आपबीती बताते हुए कहा, '5 साल पहले मैं सुसाइड करने वाली थी । मुझे लगा था कि मैं अपने करियर में कुछ नहीं कर पाऊंगी ।' बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अहाना ने बताया कि साजिद खान और अनिरबन ब्ला के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत बुरा रहा ।
3 of 6
sajid khan
उन्होंने बताया, 'यहां बड़े-बड़े डायरेक्टर कहते हैं एक्टिंग पर ध्यान मत दो लुक्स पर दो । एक बार साजिद खान ने मुझे मैसेज करके कहा कि तुम बिकिनी में ज्यादा हॉट लगती हो । ऐसा तब हुआ था जब मैं उससे मिलकर घर लौटी थी । एक बार अनिरबन ब्ला मुझे 5 स्टार होटल की लॉबी में मिले । उन्होंने कहा पास ही में मेरा रूम है । हम दोनों चलकर नेगोशिएट कर सकते हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sajid khan and simran suri
'मैं बहुत असहज महसूस कर रही थी और वहां से चली आई । ये उनके लिए महिलाओं से बात करने का नॉर्मल तरीका है । साजिद खान ने मुझे अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया था । उन्होंने मेरे साथ भी वही किया जो सलोनी चोपड़ा के साथ किया था । मैंने उससे कहा कि बाहर चलकर बैठते हैं । उन्होंने कहा कि मेरी अंदर ही बैठी है तो तुम डर क्यों रही हो ।'
विज्ञापन
5 of 6
sajid khan
'मैंने उन्हें डराने के लिए कहा कि मेरी मां एक पुलिस ऑफिसर है । मुझे लगा ऐसा कहने से वो अपनी घटिया हरकतें बंद कर देंगे । तभी उन्होंने मुझसे एक वाहियात सवाल पूछा- अगर मैं तुम्हें 100 करोड़ रुपए दूंगा तो क्या तुम कुत्ते के साथ सेक्स कर लोगी । ये बात कहने के बाद वो हंसने लगा । उसे लगता था कि मैं उसकी फिल्म में लीड रोल करने लायक हीरोइन नहीं हूं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।