जिस तरह 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के आखिरी सीजन की कहानी लीक होने से बचाने के लिए मेकर्स एक साथ कई क्लाईमैक्स शूट कर रहे हैं, ठीक उसी तरह शाहरुख खान और करण जौहर ने भी फिल्म 'इत्तेफाक' के दो अलग अलग क्लाइमैक्स शूट किये हैं। फिर भी उन्हें एक बात का डर है।
शाहरुख, अक्षय समेत कई स्टार्स ने किया एक साथ ट्वीट, प्लीज न बताएं 'कातिल कौन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'इत्तेफाक' के मेकर्स ने शूटिंग तक तो क्लाइमैक्स की लाज बचा ली। पर उन्हें डर है कि कहीं फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक इस राज से पर्दा न उठा दें कि आखिर में कत्ल किया किसने। यही वजह है कि बॉलीवुड के कई स्टार्स ट्विटर पर अपील कर रहे हैं कि लोग फिल्म देखने के बाद कहानी लीक न करें।
Thanks a ton @akshaykumar for doing this! For requesting everyone to NOT reveal the spoilers!!! Thank you my friend....#IttefaqThisFriday pic.twitter.com/ryNCS8JBnQ
फिल्म 'इत्तेफाक' सस्पेंस थ्रिलर है। जाहिर है क्लाइमैक्स में ही फिल्म की जान बसी है। यही वजह है कि फिल्म के प्रोड्यूजर शाहरुख खान खुद लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह फिल्म देखने के बाद बाकी लोगों को कहानी के बारे में न बताएं।
When you give out a spoiler, you become one! #SayNoToSpoilers and watch #IttefaqThisFriday pic.twitter.com/EJQ0Ax2FGL
आम जनता के ऊपर फिल्म इंडस्ट्री ने एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। पता नहीं कैसे खुद पर काबू रखकर लोगों ने फिल्म 'बाहुबली-2' देखने के बाद 'कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा' वाले राज को बरकरार रखा। अब बॉलीवुड वाले चाहते हैं कि फिल्म 'इत्तेफाक' देखने के बाद भी दर्शक किसी को न बताएं कि कातिल कौन है। Kahaani apne #QaribQarib rakhna, #Ittefaq se bhi mat bataana.. #SayNoToSpoilers @iamsrk @karanjohar @S1dharthM @sonakshisinha #Parvathy pic.twitter.com/49vX0aNElZ
फिल्म 'इत्तेफाक' के प्रमोशन की खास बात ये रही कि फिल्म के लीड एक्टर्स-सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना ने किसी टीवी शो या इवेंट पर जाकर फिल्म का प्रचार नहीं किया बल्कि ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहकर फिल्म को प्रमोट किया। इसी कड़ी में फिल्म के मेकर्स ने #saynotospoilers से दो मजेदार वीडियो रिलीज किये- I love social media but that doesn't make me a culprit! I WILL ALWAYS #SayNoToSpoilers!🙅#IttefaqThisFriday #IttefaqNov3 pic.twitter.com/jZ49NuH7yA I'm not the killer, I've never killed anyone's excitement by revealing spoilers! #SayNoToSpoilers #IttefaqThisFriday pic.twitter.com/nDmiyawZFt
फिल्म तीन नवंबर को रिलीज हो रही है। हम भी यही अपील करेंगे प्लीज किसी तो मत बताइयेगा कि खून किसने किया।