फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: ऑस्कर से पहले राजामौली की 'आरआरआर' को करना पड़ा कई मुश्किलों का सामना, जानिए फिल्म से जुड़े विवाद

Wed, 08 Mar 2023 03:36 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 08 Mar 2023 03:36 PM IST
विज्ञापन
Ahead of Oscars, here are 5 times SS Rajamouli's RRR landed in trouble
RRR - फोटो : social media

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस शानदार फिल्म का जलवा अब तक लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। यह पिछले साल की धमाकेदार मूवी रही। आरआरआर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर नजर आए। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला। इनके अलावा फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट को भी देखा गया था।

Ahead of Oscars, here are 5 times SS Rajamouli's RRR landed in trouble
RRR - फोटो : social media

यह फिल्म कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है। फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब का खिताब मिला है। इसके अलावा फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस ऑफ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। वहीं, माना जा रहा है कि ऑस्कर 2023 में भी इस फिल्म  का जलवा देखने को मिलेगा। बता दें कि इस बार ऑस्कर 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। भारत में कार्यक्रम का प्रसारण 13 मार्च की सुबह किया जाएगा। लेकिन चलिए इससे पहले आइए एक नजर डालते हैं कि आरआरआर कब-कब मुसीबत में पड़ी।

यह भी पढ़ें: मलयालम फिल्म के साथ ही हिंदी में बनेगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन और मोहनलाल एक साथ करेंगे शूटिंग

Ahead of Oscars, here are 5 times SS Rajamouli's RRR landed in trouble
RRR Actor Junior Ntr - फोटो : social media

इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की
आरआरआर के खिलाफ जनहित याचिका जनवरी 2022 में तेलंगाना में रहने वाले एक छात्र अल्लूरी सौम्या द्वारा एक जनहित याचिका दायर की गई थी। उसने आरआरआर लेखक और निर्माताओं के खिलाफ अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करने के लिए उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की। उन्होंने आरआरआर को सेंसर सर्टिफिकेट जारी नहीं करने और निर्माता को फिल्म रिलीज करने से रोकने की मांग की थी। शिकायत कर्ता का दावा था कि निर्माताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीता रामाराजू और कोमाराम भीम के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया था। उसने इस पर आपत्ति जताई थी। छात्र का कहना था कि फिल्म दो स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को नष्ट कर रही है।

यह भी पढ़ें: रिलीज के बाद लीक हुई 'तू झूठी मैं मक्कार'? रणबीर-श्रद्धा और मेकर्स को लगा तगड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
Ahead of Oscars, here are 5 times SS Rajamouli's RRR landed in trouble
RRR - फोटो : RRR

जूनियर एनटीआर को मुस्लिम टोपी और सूरमा लगाने पर उठा विवाद
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भगवान के रूप में पूजे जाने वाले आदिवासी नेता कोमाराम भीम का किरदार निभा रहे जूनियर एनटीआर के टोपी पहनने और सूरमा लगाने पर भी विवाद खड़ा हो गया था। तब कहा गया था कि अगर इस तरह के सीन मूवी से नहीं हटाए जाते तो फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सपोर्ट में उतरे पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान, पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
Ahead of Oscars, here are 5 times SS Rajamouli's RRR landed in trouble

जब ट्विटर पर 'बॉयकॉट आरआरआर इन कर्नाटक' ट्रेंड करने लगा
पूरे कर्नाटक में आरआरआर के कन्नड़ संस्करण को कम संख्या में शो मिले थे। वहीं फिल्म के तमिल, तेलुगु और हिंदी संस्करणों को तुलनात्मक रूप से अधिक स्क्रीन मिल गईं। कुछ प्रशंसकों ने टीम से आरआरआर के कन्नड़ संस्करण के लिए अधिक स्क्रीन आवंटित करने की मांग की, उनका मानना था कि इससे ये फिल्म ग्रामीण कर्नाटक तक पहुंचेगी। कन्नड़ संस्करण के लिए कई शो आवंटित नहीं करने के लिए आरआरआर के निर्माताओं को दोषी ठहराया गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्विटर पर फिल्म का बॉयकॉट किया।

यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस का खुलासा, शाहरुख खान से मिलने के लिए आठ घंटे से मेकअप रूम में छिपे थे दो लोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed