{"_id":"630204b6ac956e1cbf1434b4","slug":"aiims-director-randeep-guleria-give-raju-srivastava-health-update-says-comedian-is-critical-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव की हालत फिर नाजुक, डॉक्टर्स ने अगले 24 घंटे बताए अहम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव की हालत फिर नाजुक, डॉक्टर्स ने अगले 24 घंटे बताए अहम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 21 Aug 2022 03:41 PM IST
सार
अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लोगों से गुदगुदाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज खुद खामोश हैं। 11 दिन से अस्पताल में बेहोश में कॉमेडियन की सलामती के लिए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लोगों से गुदगुदाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज खुद खामोश हैं। 11 दिन से अस्पताल में बेहोश में कॉमेडियन की सलामती के लिए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही है। हर दिन राजू की सेहत से जुड़ी तरह-तरह की अपडेट्स सामने आ रही हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में कॉमेडियन की तबीयत से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक राजू की हालत एक बार फिर नाजुक हो गई है।
2 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉमेडियन की हालत एक बार फिर चिंताजनक हो गई है। रिपोर्टेस के मुताबिक एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने राजू श्रीवास्तव की हालत के बारे में ताजा जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कॉमेडियन की हालत क्रिटिकल है और वो आईसीयू में हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फिलहाल उनकी हालत में कोई सुधार नहीं देखने को मिला है।
3 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी जानकारी दी गई है कि उन्हें फिलहाल आईसीयू में न्यूरोकार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में वेंटीलेटर रखा गया है। साथ ही डॉक्टर्स की तरफ से जानकारी भी दी गई है कि कॉमेडियन ब्रेन डेड घोषित नहीं हुआ। बीते दिनों सामने आ राजू के ब्रेन डेड की खबरों से डॉक्टरों ने इंकार करते हुए डॉक्टर्स ने बताया कि उनके लिए इलाज के लिहाज से अगले 24 घंटे काफी अहम होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ
- फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/
खबरें यह भी सामने आ रही है कि राजू का इलाज कर रहे डॉक्टर एमवी पद्मा श्रीवास्तव को कोलकाता से वापस दिल्ली बुलाया गया है। डॉ श्रीवास्तव एम्स की न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर हैं। हालांकि, किसी काम से वह कोलकाता गई हुई थीं। लेकिन उनके जाने के बाद राजू श्रीवास्तव की हालत में बिगड़ने के बाद उन्हें
परसो ही दिल्ली वापस बुलाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
राजू श्रीवास्तव,शेखर सुमन
- फोटो : Social media
इससे पहले आज सुबह ही राजू श्रीवास्तव के दोस्त और अभिनेता शेखर सुमन ने ट्वीट के जरिए राजू श्रीवास्तव की तबीयत से जुड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया था कि “आज का राजू के परिवार के सदस्यों के अनुसार अपडेट.. उनके अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि वह अभी भी बेहोश है, डॉक्टर कहते हैं, वह लगातार सुधार कर रहे हैं। महादेव की कृपा। हर हर महादेव।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।