फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलों के बीच सोनाक्षी ने खोला पिता का बरसों पुराना राज

Mon, 01 Apr 2019 07:19 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 01 Apr 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
air hostess asked to shatrughan sinha are you father of sonakshi sinha
sonakshi sinha and shatrughan sinha - फोटो : social media

पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा है कि एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के सपोर्ट में उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का भी बयान आया था लेकिन इन सबके बीच सोनाक्षी ने अपने पिता से जुड़ी कुछ पुरानी बातों का खुलासा किया है।

air hostess asked to shatrughan sinha are you father of sonakshi sinha
Sonakshi Sinha - फोटो : ani

दरअसल, फिल्म कलंक के प्रमोशन के सिलसिले में सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आलिया भट्ट डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में पहुंचे। जहां तीनों ने अपने परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया। शूट के दौरान 10 साल की कंटेस्टेंट अवस्था थापा की परफॉर्मेंस देख सोनाक्षी बहुत प्रभावित हुईं। 

air hostess asked to shatrughan sinha are you father of sonakshi sinha
sonakshi sinha - फोटो : social media

सोनाक्षी ने अवस्था से पूछा कि उनके पिता आर्मी में हैं ऐसे में वो उन्हें कितना याद करती हैं। इस दौरान सोनाक्षी ने अपना किस्सा शेयर किया और बताया कि 'लड़कियां हमेशा अपने पिता के ज्यादा करीब होती हैं। लड़कियों के सामने उनके पिता ज्यादा बहस नहीं कर पाते हैं। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारेे पिता ने हमेशा हमारे सपनों को पूरा करने में मदद की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
air hostess asked to shatrughan sinha are you father of sonakshi sinha
sonakshi sinha - फोटो : social media

सोनाक्षी सिन्हा आगे कहती हैं कि 'जब मैं स्कूल में पढ़ती थी तो सभी मुझे कहते थे कि मैं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हूं लेकिन एक दिन मेरे पिता घर आए और वो बहुत हैरान लग रहे थे। जब उनसे हमने पूछा कि क्या हुआ तो बताया कि मैं फ्लाइट में था तभी एक एयरहोस्टेस आती है और पूछती है कि आप सोनाक्षी के पिता हैं ना? मैंने उनकी आंखों में देखा कि वो मुझ पर कितना गर्व कर रहे थे।'

विज्ञापन
air hostess asked to shatrughan sinha are you father of sonakshi sinha
Sonakshi - फोटो : social media

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने के मसले को सोनाक्षी ने उनका निजी मामला बताया है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, 'यह उनकी पसंद है। मेरा मानना है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो कुछ बदलाव लाइए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed