फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयललिता की बायोपिक के लिए बाहुबली की एक्ट्रेस के साथ रेस में है ये बॉलीवुड अदाकारा

Mon, 20 Aug 2018 05:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Anushka Shetty are in race for Jayalalitha Biopic
इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक कई फिल्म मेकर्स मशहूर हस्तियों की बायोपिक बनाने में लगे हुए हैं। फिलहाल साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव की बायोपिक काफी चर्चा में है। इसके अलावा बीते दिनों रिलीज हुई एक्ट्रेस रेखा की सौतेली मां और दिग्गज अभिनेत्री सावित्री की बायोपिक 'महानती' काफी दर्शकों को पसंद आई है। वहीं शानदार अभिनेत्री और राजनेता जयललिता की बायोपिक की भी चर्चा जोरों पर है। 
Aishwarya Rai Bachchan and Anushka Shetty are in race for Jayalalitha Biopic
जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जयललिता की बायोपिक को नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता पी भारतीराजा निर्देशन करेंगे। वहीं फिल्म को आदित्य भारद्वाज प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जयललिता की इस बायोपिक का नाम ‘अम्मा : पुरचि थलाइवी’ है। इस फिल्म के लिए मेकर्स जोर-शोर से तैयारी में लगे हुए हैं। खबरों की मानें तो जयललिता की बायोपिक से जुड़ा प्रोडक्शन का काम भी खत्म हो गया है। 
Aishwarya Rai Bachchan and Anushka Shetty are in race for Jayalalitha Biopic
बताया जा रहा है कि अब फिल्म के मेकर्स जयललिता के किरदार के लिए बेहतर एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जयललिता के रोल के लिए बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन और साउथ फिल्मों की बेहतरीन हीरोइन अनुष्का शेट्टी का नाम की चर्चा जोरों पर है। जयललिता के रोल के लिए यह दोनों एक्ट्रेस रेस में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Anushka Shetty are in race for Jayalalitha Biopic
बताया जा रहा है कि जयललिता के बायोपिक में उनके राजनीतिक गुरु एमजीआर भी नजर आएंगे। खबर है कि बायोपिक में में एमजीआर का रोल कमल हासन या फिर मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल कर सकते हैं। इन सबके अलावा बताया जा रहा है कि जयललिता की बायोपिक में और भी कई बड़े स्टार नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Anushka Shetty are in race for Jayalalitha Biopic
आपको बता दें कि साउथ फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा और तमिलनाडु की दिग्गज नेता जयललिता का 5 दिसंबर 2016 को निधन हो गया था। वह अच्छी एक्ट्रेस के साथ साथ एक बेहतर मुख्यमंत्री भी थीं। उनकी पार्टी का नाम एआईडीएमके है। वह साल 1991 से लेकर 2016 तक राजनीति में काफी सक्रिय रहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed