फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी ऐश्वर्या राय, फैंस को देने जा रहे सबसे बड़ा तोहफा

Mon, 18 Jun 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan anticipated film Fanne Khan trailer will seen in film sanju
ऐश्वर्या राय बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' लंबे समय से चर्चा में है। ऐश्वर्या के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। गौरतलब है कि फिल्म का प्रोड्यक्शन से जुड़ा काम खत्म नहीं हो रहा था,जिसके कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा था। लेकिन अब ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म 'फन्ने खां' में अपनी झलक दिखाने को तैयार हैं। 
Aishwarya Rai Bachchan anticipated film Fanne Khan trailer will seen in film sanju
जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'फन्ने खां' का पहला टीजर या फिर ट्रेलर रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'संजू' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है। फिल्म 'संजू' इसी महीने 29 जून को रिलीज होनी है। यह बात जानने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस के बीच फिल्म में उनकी पहली झलक देखने को लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 
Aishwarya Rai Bachchan anticipated film Fanne Khan trailer will seen in film sanju
सूत्रों की मानें तो 'फन्ने खां' की पूरी टीम इन दिनों फिल्म के ट्रेलर और टीजर पर जमकर काम कर रही ताकि 'संजू' के साथ दिखाया जा सके। 'फन्ने खां' से जुड़े प्रोड्यूसर्स का मानना है कि 'संजू' के साथ 'फन्ने खां' का ट्रेलर दिखाने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को फिल्म के बारे में पता चल सके। गौरतलब है कि 'संजू' का काफी सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan anticipated film Fanne Khan trailer will seen in film sanju
आपको बता दें कि 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा राजकुमार राव और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है। इसका निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह साल 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म 'फन्ने खां' 3 अगस्त को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed