फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी में शर्मिंदगी का शिकार होने से बचीं ऐश्वर्या, श्वेता बच्चन ने संभाला

Mon, 03 Dec 2018 06:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan awkward moment in Ranveer Singh and Deepika Padukone mumbai Reception
aishwarya - फोटो : file photo
बीते 14-15 नवंबर को शादी करने के बाद बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने चार रिसेप्शन दिए हैं। शनिवार को मुंबई में चौथा रिसेप्शन सबसे भव्य रहा जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंचीं और खूब नाच-गाना हुआ। रिसेप्शन पार्टी में बच्चन परिवार में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता बच्चन भी पहुंची। 
Aishwarya Rai Bachchan awkward moment in Ranveer Singh and Deepika Padukone mumbai Reception
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : social media
सभी सितारों की तरह बच्चन परिवार ने भी रिसेप्शन पार्टी में काफी एन्जॉय किया, लेकिन पार्टी में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय शर्मिंदगी का शिकार होने से बाल बाल बचीं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रिसेप्शन की पार्टी में ऐश्वर्या राय उस समय शर्मिंदगी का शिकार होने से बचीं, जब वह किसी चीज से ठोकर खाकर नीचे गिरने वाली थीं, लेकिन उसी समय श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या राय के हाथ पकड़ लिया इस वजह से वह गिरने से बच गईं।
Aishwarya Rai Bachchan awkward moment in Ranveer Singh and Deepika Padukone mumbai Reception
deepveer reception - फोटो : deepveer reception
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के विवाह समारोह का आखिरी जश्न मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शनिवार को देर रात तक चला और सुबह होते-होते उसे विराम मिला। शादी का यह चौथा और आखिरी रिसेप्शन इस जोड़ी के साथ पूरे बॉलीवुड के लिए यादगार साबित हुआ क्योंकि इसमें तमाम सेलेब्रिटी पहुंचे थे। इसके अलावा कई नए-नए समीकरण भी इस जश्न में देखने मिले जो आने वाले दिनों में बॉलीवुड की सर्खियां बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan awkward moment in Ranveer Singh and Deepika Padukone mumbai Reception
deepveer reception - फोटो : instagram
रिसेप्शन पार्टी में अपनी उम्र को फिटनेस से मात दे रहे अमिताभ भी डांस फ्लोर पर तब खूब नाचे जब उनकी फिल्म हम का गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' बजने लगा। अमिताभ के डांस के वक्त वहां रेखा भी मौजूद थीं और उन्होंने इस डांस का मजा लिया। अमिताभ का नाच देख कर रणवीर सिंह भी डांस फ्लोर पर पहुंच गए।
 
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan awkward moment in Ranveer Singh and Deepika Padukone mumbai Reception
deepveer - फोटो : spotboye
आपको बता दें कि बॉलीवुड के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 14-15 नवंबर को इन दोनों ने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। वहीं जब से इन दोनों ने शादी की तब से फैंस सहित तमाम बॉलीवुड सितारों की बधाइयां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed