फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक बच्चन को पत्नी-बहन ने इस अंदाज में किया विश, तस्वीर देख पहचानना भी होगा मुश्किल

Tue, 05 Feb 2019 09:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 Feb 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan birthday wishes abhishek bachchan share picture
abhishek bachchan - फोटो : instagram

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं लेकिन बात जब अभिषेक बच्चन के जन्मदिन की हो तो भला कैसे पीछे रह सकती हैं। जी हां, आज अभिषेक बच्चन का जन्मदिन हैं। बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज से लेकर उनके फैंस सभी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

aishwarya rai bachchan birthday wishes abhishek bachchan share picture
abhishek bachchan, aishwarya bachchan - फोटो : instagram

पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश किया लेकिन खास अंदाज में। उन्होंने अभिषेक बच्चन की बचपन की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'हमेशा... माई बेबी, हैप्पी हैप्पी बर्थडे बेबी।' वहीं एक अन्य तस्वीर में ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🥰always...My Baby😘HAPPY HAPPY BIRTHDAY BAAABYYY💖✨🤗💝⭐️

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

aishwarya rai bachchan birthday wishes abhishek bachchan share picture
abhishek bachchan - फोटो : file photo

अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता ने उनके बचपन की तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। तस्वीर में श्वेता और अभिषेक दोनों दिख रहे हैं और मस्ती के मूड में हैं। श्वेता ने कैप्शन में लिखा- 'ढेर सारा प्यार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Love you beyond words and reason ♥️

A post shared by S (@shwetabachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan birthday wishes abhishek bachchan share picture
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan - फोटो : file photo

अभिषेक बच्चन आज अपना 43वां बर्थडे मना रहे हैं । 18 साल पहले अभिषेक ने फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 13 साल बीत चुके हैं। इस लंबे वक्त में इन दोनों का रिश्ता न केवल काफी मजबूत हुआ बल्कि आज भी ऐसा लगता है कि मानों कल की ही बात हो जब ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू बनी हों। ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के सेट पर हुई थी।

विज्ञापन
aishwarya rai bachchan birthday wishes abhishek bachchan share picture
aishwarya rai bachchan - फोटो : file photo

इन दोनों की मुलाकात कम ही हो पाती थी। उस वक्त ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं तो अभिषेक करिश्मा कपूर को। हालांकि दोनों का ही रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। किसी वजह से करिश्मा से अभिषेक की सगाई टूट गई और उन्होंने अपने आप को काम में बिजी कर लिया। वहीं ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता भी नहीं टिक पाया। कहा जाता है कि सलमान के बुरे बर्ताव से ऐश्वर्या काफी परेशान थी जिस वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed