फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान के बेटे के साथ दिखीं ऐश्वर्या राय की बेटी तो वायरल हो गईं तस्वीरें

Tue, 13 Nov 2018 02:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan daughter Aaradhya and Aamir Khan son Azad become Sita Ram in Ambani school
Aradhya and Azad - फोटो : twitter

ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी और आमिर खान के बेटे आजाद की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें धीरूभाई अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन की हैं जिसमें सेलिब्रिटीज के बच्चे खास परफॉर्मेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फंक्शन में आराध्या सीता बनी थीं जबकि आजाद राम की भूमिका निभा रहे थे।

Aishwarya Rai Bachchan daughter Aaradhya and Aamir Khan son Azad become Sita Ram in Ambani school
Aradhya and Azad - फोटो : twitter

जानकारी के मुताबिक आराध्या और आजाद के स्कूल में दशहरा असेंबली होस्ट की थी जिसमें आराध्या ने सीता माता तो वहीं आजाद राम के किरदार में नजर आए थे। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब आराध्या और आजाद ने एक साथ स्टेज शेयर किया हो। इससे पहले भी दोनों पिछले साल के एनुअल फंक्शन में 'रेल गाड़ी' वाले गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए थे। 

Aishwarya Rai Bachchan daughter Aaradhya and Aamir Khan son Azad become Sita Ram in Ambani school
Aaradhya - फोटो : twitter

इन तस्वीरों में आराध्या लहंगा चोली पहने हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं आजाद पीले रंग के कुर्ते के साथ सफेद धोती में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ कई और बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने इस प्ले में हिस्सा लिया है। इन तस्वीरों के अलावा प्ले की रिहर्सल करते हुए भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आराध्या और आजाद के साथ बाकी सभी बच्चे नाटक की तैयारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan daughter Aaradhya and Aamir Khan son Azad become Sita Ram in Ambani school
Dhirubhai Ambani International School - फोटो : twitter

आपको बता दें, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का नाम सबसे महंगे स्कूल में गिना जाता है। इस स्कूल में शाहरुख खान का बेटा अबराम, ऋतिक रोशन के बेटे ऋहान और ऋदान, करिश्मा कपूर का बेटा कियान, लारा दत्ता और महेश भूपति की बेटी सायरा भी पढ़ते हैं। इस स्कूल को बने 15 साल हो चुके हैं। यह स्कूल एलकेजी से लेकर 10वीं तक है। इस स्कूल की स्थापना नीता अंबानी ने की थी।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan daughter Aaradhya and Aamir Khan son Azad become Sita Ram in Ambani school
Nita Ambani - फोटो : twitter

इस स्कूल की फीस काफी हाई है। जानकारी के मुताबिक एलकेजी से 7वीं क्लास तक 1 लाख 70 हजार चुकाने होंगे। वहीं 8वीं से 10वीं क्लास तक 1 लाख 85 हजार फीस है। इस स्कूल में बच्चों को हाईटेक सुविधाएं दी गई है। यह स्कूल मुंबई के बांद्रा ईस्ट बीकेसी कॉम्पलेक्स में स्थित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed