{"_id":"5b95f64d867a557ea65a496f","slug":"aishwarya-rai-bachchan-got-meryl-streep-award-for-excellence-shared-photo-with-aaradhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस काम के लिए ऐश्वर्या राय को मिला मेरिल स्ट्रीप अवार्ड, बेटी आराध्या के साथ बयां की खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस काम के लिए ऐश्वर्या राय को मिला मेरिल स्ट्रीप अवार्ड, बेटी आराध्या के साथ बयां की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दर्शकों के दिलों की जीतने वाली मशहूर अदाकार ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों बेहद खास वजह से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में जान-माने मेरिल स्ट्रीप अवार्ड से नवाजा गया है। इस बात का खुलासा खुद ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर किया है। जिसमें यह दोनों मां-बेटी बेहद खूबसूरत भी नजर आ रही हैं।
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में अमेरिका के वाशिंग्टन में वुमेन इन फिल्म एंड टीवी (डब्ल्यूआईएफटी) इंडिया अवार्ड का आयोजन किया गया। इस अवार्ड शो में ऐश्वर्या राय बच्चन को सिनेमा में उत्कर्ष्ट योगदान के लिए मेरिल स्ट्रीप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड शो से जुड़ी तस्वीरों को उन्होंने अपने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। फोटो में बेटी आराध्या भी नजर आ रहा हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की हैं। जिसमें यह दोनों काफी खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो को ऐश्वर्या के फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही मेरिल स्ट्रीप अवार्ड से सम्मानित होने पर उन्हें ढेरों बधाइयां भी दे रहे है। एक फोटो में ऐश्वर्या और आराध्या के अलावा ऐश्वर्या की मां बृंदा राय भी नजर आ रहा हैं।
आपको बता दें कि मेरिल स्ट्रीप अवार्ड से केवल बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को ही नहीं बल्कि 'धड़क' फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को भी इस खास सम्मान से नवाजा गया है। इन दोनों के अलावा 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' की डायरेक्टर जोया अख्तर को भी मेरिल स्ट्रीप अवार्ड मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।