फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिया प्रकाश और कटरीना से भी पीछे रह गईं ऐश्वर्या, गुस्से में किया ये काम नहीं आएगा यकीन

Sat, 12 May 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan instagram debut anger for lukewarm response
ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद पहली तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर आराध्या के ठीक जन्म के बाद की है। ऐश्वर्या के कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने के एक दिन पहले पीआर टीम ने उनके इंस्टाग्राम पर आने की सूचना दी थी लेकिन अब खबर है कि वह अपनी पीआर टीम से नाराज हैं।



aishwarya rai bachchan instagram debut anger for lukewarm response
ऐश्वर्या राय
दरअसल, ऐश्वर्या के इंस्टा डेब्यू को लेकर जितनी चर्चा थी, उस हिसाब से ऐश्वर्या को फॉलोअर्स काफी कम मिले। सुना है कि ऐसा होने पर ऐश अपनी टीम से काफी नाराज हैं और उन्हें फटकारा भी है। 
aishwarya rai bachchan instagram debut anger for lukewarm response
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या के करीबी सूत्र ने पिंकविला वेबसाइट को बताया, जिस तरह से ऐश्वर्या का सोशल मीडिया डेब्यू हुआ उससे वह खुश नहीं हैं। 6 घंटे बाद भी उन्हें केवल 20 हजार फॉलोवर्स मिले जो उनकी लोकप्रियता को देखते हुए काफी कम है। उनकी प्रोफाइल के साथ ब्लू टिक भी नहीं है जिससे लोगों को अकाउंट के ऑथेंटिक होने पर शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan instagram debut anger for lukewarm response
ऐश्वर्या राय

फिलहाल, 24 घंटे बाद भी ऐश्वर्या के फॉलोवर्स की संख्या केवल 1 लाख 24 हजार है। दूसरे सेलिब्रिटी से तुलना करें तो एक वीडियो से रातों रात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश के फॉलोवर्स की संख्या 24 घंटे के भीतर 10 लाख के ऊपर पहुंच चुकी थी। इससे पहले कटरीना ने भी जब इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था तो देखते ही देखते उन्हें 10 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करने लगे थे।

विज्ञापन
aishwarya rai bachchan instagram debut anger for lukewarm response
ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या को इंस्टा पर डेब्यू किए हुए एक दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक केवल बच्चन परिवार से अभिषेक और अमिताभ ने ही उनका स्वागत किया है। जबकि कटरीना के डेब्यू करते ही बॉलीवुड की करीब सभी बड़ी हस्तियों ने उनका स्वागत किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed