ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपने पिता कृष्णा राज राय (Krishnaraj Rai) की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। साथ ही ऐश्वर्या ने अपने पूरे परिवार के साथ पिता को याद करते हुए कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। साथ में उनके लिए इमोशल कैप्शन भी लिखा है। ऐश्वर्या राय का ये पोस्ट काफी इमोशनल है। बता दें कि ऐश्वर्या के पिता का साल 2017 में कैंसर से निधन हो गया था।
पिता की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या के साथ तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन इस दौरान थोड़ी भावुक भी लग रही हैं। इन तस्वीरों में आप ऐश्वर्या के पापा कृष्णाराज की तस्वीर लगी हुई देख सकते हैं। ऐश्वर्या ने पहली तस्वीर के साथ लिखा है- आपको हमेशा प्यार पापा। वहीं दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या ने लिखा है भगवान हमेशा कृपा बनाए रखें।
View this post on Instagram
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
ऐश्वर्या की इन तस्वीरों में उनके साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ऐश्वर्या की मां भी उनके साथा दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को तान लाख से ज्यादा फैंस पसंद कर चुके हैं। बता दें कि 18 मार्च 2017 को ऐश्वर्या के पापा का निधन हो गया था। ऐश्वर्या अपने पापा को बहुत याद करती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में नजर आने वाली हैं। ऐश्वर्या ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। उपन्यास के नाम से ही बनने इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन समेत विक्रम, कार्थी, तृषा कृष्णन और जयम रवि जैसे हिंदी और दक्षिण सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों की टोली काम कर रही है।
इस एक्ट्रेस ने राखी को बताया कोरोना वायरस फैलाने का जिम्मेदार, कहा- वह इसे चीन से भारत लाई हैं
फिल्म में ऐश्वर्या का किरदार काफी दिलचस्प है। फिल्म 10वीं और 11वीं शताब्दी के दौरान चोल वंश के राजाओं में से एक अरुलमोझीवर्मन की कहानी बताती है, जिसमें ऐश्वर्या फिल्म की खलनायिका नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं, जो सत्ता की भूखी है। वह अपने पति पेरिया पझुवेत्तारियार के हेरफेर के माध्यम से चोलों के पतन की साजिश रचती है।

कमेंट
कमेंट X