{"_id":"5dcbb5848ebc3e5b4754feb0","slug":"aishwarya-rai-bachchan-spotted-at-ambani-party-user-asked-she-is-pregnant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी की पार्टी में ऐश्वर्या की इन तस्वीरों पर उठे सवाल, यूजर ने पूछा-क्या फिर से प्रेग्नेंट हैं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी की पार्टी में ऐश्वर्या की इन तस्वीरों पर उठे सवाल, यूजर ने पूछा-क्या फिर से प्रेग्नेंट हैं?
Wed, 13 Nov 2019 02:17 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय को हाल ही में मुकेश अंबानी की हाउस पार्टी में देखा गया था । यहां वो अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थीं । दरअसल, अंबानी परिवार ने नयनतारा कोठारी के स्टार-स्टड बैश की मेजबानी अपने भव्य घर एंटीलिया में की थी। यहां ऐश्वर्या रेड कलर का अनारकली सूट पहनकर पहुंची थीं।
aishwarya rai
- फोटो : social media
ऐश्वर्या राय की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो प्रेग्नेंट हों। इस वजह से लोग तस्वीरों पर ही कमेंट कर पूछने लगे- 'क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं?' यूजर्स ने कहा कि वो दुपट्टे से अपनी प्रेग्नेंसी छिपाने की कोशिश कर रही हैं । हालांकि इस खबर पर ऐश्वर्या या बच्चन परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है ।
aishwarya rai
- फोटो : social media
कुछ समय पहले ऐश्वर्या और अभिषेक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ऐश्वर्या बीच पर नजर आ रही थी । ये वीडियो गोवा का था, जहां ऐश और अभिषेक वेकेशन मना रहे थे । उस वीडियो से भी ऐश्वर्या के प्रेग्नेंट होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai, priyanka chopra
- फोटो : social media
बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में 20 अप्रैल को शादी की थी । शादी के 12 सालों बाद भी दोनों का प्यार कम नहीं हुआ है । बीच में दोनों के बीच तनाव की कई अफवाहें फैलीं, लेकिन ये सब आखिर झूठ साबित हुईं । ऐश्वर्या ने साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया था ।
विज्ञापन
aishwarya rai
- फोटो : social media
ऐश्वर्या की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं । इसमें उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव ने काम किया था । उनकी अगली फिल्म 'गुलाब जामुन' है । इसमें ऐश के साथ उनके पति अभिषेक भी नजर आएंगे । इस फिल्म के प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप हैं ।