फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ता: इन अभिनेत्रियों के लिए पिता से भी बढ़कर हैं उनके ससुर, सिर्फ सम्मान ही नहीं नजर आती है दोस्ती

Wed, 17 Nov 2021 12:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 17 Nov 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan to deepika padukone these actresses give loves and respect to their father in law see photos
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या, नेहा धूपिया, बिशन सिंह बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी हर किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाती है लेकिन लड़कियों के लिए यह बदलाव और भी खास होता है। अपने माता पिता भाई बहन और दोस्तों के अलावा उनकी जिंदगी में नए रिश्ते जुड़ते हैं। ऐसे में हर लड़की यही चाहती है कि सिर्फ उसका पति ही नहीं बल्कि उसके ससुराल वाले भी उसका ख्याल रखें और वही मान सम्मान दे जिसकी वह हकदार है।आम घरों में ही नहीं बॉलीवुड हस्तियों की भी परिवार बसाने को लेकर यही ख्वाहिश रहती है।



इन अभिनेत्रियों के ससुर से हैं ऐसे संबंध

ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर जब बड़ी बड़ी हीरोइनें शादी करती हैं तो उनका ससुराल में सबके साथ कैसा तालमेल बैठता है। ऐसे में आज आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में जो ससुराल में अपने ससुर के बेहद करीब हैं और उन्हें पिता से भी बढ़कर सम्मान देती है। इतना ही नहीं वह अपनी ससुर को अपना अच्छा दोस्त भी मानती हैं।

Aishwarya rai bachchan to deepika padukone these actresses give loves and respect to their father in law see photos
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : ibtimes

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन से शादी की है और अमिताभ बच्चन उनके ससुर हैं। ऐश्वर्या सास जया से ज्यादा अमिताभ के करीब नजर आती हैं। वह अपने ससुर को पिता से भी बढ़कर मानती हैं और जब भी कोई अवॉर्ड लेने जाती हैं  या उन्हें सम्मान मिलता है तो वह अपने ससुर के पैर छूती हैं। ऐश्वर्या ने अमिताभ के साथ कई फिल्मों में काम किया है।

Aishwarya rai bachchan to deepika padukone these actresses give loves and respect to their father in law see photos
ससुराल वालों के साथ दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण

2018 में 14 और 15 नवंबर को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर ली। छल साल के अफेयर के बाद दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया। ऐसे में दीपिका भी अब अपने ससुराल में ही रहती हैं जहां उनके साथ सास, ससुर और ननद भी हैं। रणवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी है। दीपिका अपने ससुर जगजीत को पिता से भी ज्यादा मान उन्हें पूरा सम्मान देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan to deepika padukone these actresses give loves and respect to their father in law see photos
बिशन सिंह बेदी के साथ नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया

नेहा ने 2018 में अभिनेता अंगद बेदी संग सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी से दोनों को एक बेटी भी हुई है। नेहा के ससुर का नाम बिशन सिंह बेदी हैं जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रह चुके हैं। नेहा ने अगंद से लव मैरिज की। बिशन नेहा को बेटी से बढ़कर मानते है वहीं नेहा भी उन्हें पिता से बढ़कर सम्मान देती हैं।

विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan to deepika padukone these actresses give loves and respect to their father in law see photos
ससुराल वालों के साथ सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर

अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर भी शादी कर कुछ साल पहले अपना घर बसा चुकी हैं। सोनम मुंबई और लंदन सफर करती रहती हैं लेकिन उनका ससुराल दिल्ली में है ऐसे में वह कई मौके पर दिल्ली जाती हैं और अपने ससुराल में भी रहती हैं। सोनम अपने ससुर का बहुत सम्मान करती हैं।उनका कहना है कि वह एक पापा का घर छोड़ दूसरे पापा के पास आ गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed