ऐश्वर्या राय लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो एक कार्यक्रम में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही हैं।
जब ऐश्वर्या ने स्टेज पर जमकर किया था डांस, वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय का ये वीडियो सात साल पुराना है। फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में ऐश्वर्या ने अपने डांस से तहलका मजा दिया था। वीडियो आराध्या के जन्म के करीब दो साल बाद का है। उस दौरान ऐश्वर्या का वजन काफी बढ़ गया था। वीडियो में ये देखा भी जा सकता है।
ऐश्वर्या ने अपनी फिल्म 'गुजारिश' के गाने 'उड़ी-उड़ी' पर डांस किया । उन्होंने ब्लैक और रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही बालों को खुला छोड़ा है। वीडियो में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
A post shared by Bollywood Videos (@allbollywoodvideos) on
ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस दुनियाभर में हैं। ऐसे में उनके फैन क्लब से आए दिन थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज शेयर होते रहते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या का पुराना वीडियो सामने आया इसमें वो अभिनेत्री तब्बू के साथ नजर आईं। ये वीडियो एक तमिल फिल्म का बताया जा रहा है।
A post shared by aishwariyarai (@aishwariyarai_) on
बीते दिनों ऐश्वर्या अपने घर की छत पर दिखीं थीं। जनता कर्फ्यू के दौरान ऐश्वर्या ने पूरे परिवार के साथ कोरोना योद्धाओं का अभिवादन किया। ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, आराध्या बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा घर की छत पर आए। सभी छत पर खड़े होकर ताली और घंटी बजाते दिखे।
VIDEO: गर्मी में पौधों को पानी डालती दिखीं हेमा मालिनी, फैंस को भी दी ये सलाह