कलाकार से राजनीतिज्ञ बने कमल हासन ने अपना क्रिएटिव दिमाग चलाते हुए कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक गीत बनाया है। इस गीत के वीडियो में उन्होंने दक्षिण सिनेमा के जाने माने कलाकार जैसे; अनिरुद्ध रविचंदर, युवान शंकर राजा, देवी श्री प्रसाद, शंकर महादेवन, श्रुति हासन, बॉम्बे जयश्री, सिद्धार्थ, लिडियन, एंड्रिया, आदि को साथ लिया है। 'अरिवम अनबम' नाम का यह गाना 23 अप्रैल यानी बृहस्पतिवार को रिलीज होगा।
रजनीकांत के बाद कमल हासन ने भी कोरोना में अपनाया कलात्मक अंदाज, जागरूकता के लिए बनाया गीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में लॉकडाउन के इस दौर में कमल जरूरतमंदों को खाना, दूध, सब्जियां, आदि के लिए मदद कर रहे हैं। कोरोना वायरस ज्यादातर उन लोगों को नुकसान पहुंचाता है जिनकी रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। कमल इस समय 65 वर्ष के हैं इसलिए, वह कहते हैं, 'मैं अपनी बढ़ती उम्र की वजह से घर से बाहर जाने से बचता हूं। लेकिन, मेरी पार्टी के लोग हैं जो जरूरतमंदों तक उनकी जरूरत का सामान पहुंचाते हैं। मैं अपने घर में बैठकर अपने एक दोस्त के साथ एक पटकथा पर काम कर रहा हूं।'
देश की वर्तमान स्थिति पर एक गीत बनाने के बारे में कमल ने कहा, 'लॉकडाउन के इस दौर में हर कलाकार घर में बेकार बैठा है और कुछ करना चाहता है। वर्तमान स्थिति के लिए मेरे मन में बहुत गुस्सा था, जिसे मैंने एक गीत में बदला है। हम एक गीत बनाना चाहते थे।'
"அறிவும், அன்பும்"
@RKFI @GhibranOfficial @anirudhofficial @Bombay_Jayashri @thisisysr #Siddharth @sidsriram @Shankar_Live @shrutihaasan @ThisIsDSP @themugenrao @andrea_jeremiah @lydian_official @thinkmusicindia #MaheshNarayanan #ArivumAnbum pic.twitter.com/hhTDU8QD0m
कमल ने आगे कहा, 'संगीत सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य को ही सही नहीं करता, बल्कि यह लोगों को सिखाता भी हैं। गीतों को याद करना आसान रहता है इसलिए फिल्मों के गीत बहुत लोकप्रिय होते हैं। यह हमारी याददाश्त को भी तेज करते हैं।'
गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में ही महानायक अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत, रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, चिरंजीवी, मोहनलाल, ममूटी, शिव राजकुमार, आदि के साथ मिलकर एक शॉर्ट फिल्म 'फैमिली' बनाई थी। इस फिल्म के जरिए उन्होंने लॉकडाउन के इस दौर में लोगों को घर में ही रहने के लिए प्रेरित किया था।