कोरोनावायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन के बीच कोई घर पर खाना बना रहा रहा तो कोई खेती कर रहा है। इस बीच अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हेमा मालिनी बागवानी करती नजर आ रही हैं।
VIDEO: गर्मी में पौधों को पानी डालती दिखीं हेमा मालिनी, फार्महाउस पर आलू-टमाटर उगा रहे धर्मेंद्र
वीडियो में हेमा मालिनी पौधों में पानी डालते हुए देखी जा सकती हैं। हेमा मालिनी इतनी गर्मी में लोगों को पेड़ और पौधों में पानी डालने की सलाह भी दे रही हैं। उनका यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। फैंस कमेंट कर अपनी बात रख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-मैम हम आपकी सीख हमेशा याद रखेंगे।
A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini) on
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- इन गर्मियों में अपने पौधों को पानी देना ना भूलें, उनका पालन-पोषण करें। हमें प्रकृति को प्यार करना चाहिए तभी हम सब खुश और स्वस्थ रह सकते हैं। लॉकडाउन (Lockdown) के इस समय में मैंने अपने टैरेस पर लगे सभी पौधों को पानी दिया और उन्होंने मुझे फूल और खुशबू दी।
वहीं धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर सब्जियां उगा रहे हैं। वायरल हुए वीडियो में धर्मेंद्र अपने फॉर्म पर उगे टमाटर, बैंगन और गोभी दिखा रहे थे। वीडियो की शुरुआत में कुछ वर्कर्स थाली में गोभी, बैगन और टमाटर लेकर आते हुए दिखते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'फिल्म शूटिंग से ज्यादा मजा आ रहा है धरती पुत्र, धर्मेंद्र को यहां। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।'
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है पर अच्छी बात यह है अभी तक भारत तीसरे स्टेज में नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना के 19984 मामले सामने आए हैं और 640 लोगों की मौत हो चुकी है।
